
हेल्थ डेस्क। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कम या ज्यादा ब्लीडिंग होना सामान्य है। आमतौर पर शुरुआती 2-3 दिनों में ब्लीडिंग ज्यादा होती है और इसके बाद धीरे-धीरे कम होने लगती है। लेकिन अगर ब्लीडिंग इतनी ज्यादा हो कि बार-बार पैड बदलना पड़े, कपड़ों पर दाग लग जाए या कमजोरी महसूस होने लगे, तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
मेडिकल भाषा में पीरियड्स के दौरान जरूरत से ज्यादा ब्लीडिंग को Heavy Menstrual Bleeding (HMB) या मेनोरेजिया कहा जाता है। यह स्थिति महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है और लंबे समय तक ज्यादा ब्लीडिंग होने से शरीर में आयरन की कमी और एनीमिया भी हो सकता है।
हर महिला के पीरियड्स का पैटर्न अलग होता है। किसी को 3-4 दिन ब्लीडिंग होती है, तो किसी को 6-7 दिन तक। लेकिन कुछ संकेत बताते हैं कि ब्लीडिंग सामान्य से ज्यादा हो सकती है।
अगर इनमें से कोई लक्षण लगातार दिखाई दे रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग के कई कारण हो सकते हैं। शरीर में हार्मोनल बदलाव, PCOS, थायरॉइड की समस्या, गर्भाशय में फाइब्रॉइड या पॉलीप्स, एंडोमेट्रियोसिस और कुछ मामलों में ब्लड क्लॉटिंग से जुड़ी समस्याएं इसकी वजह हो सकती हैं।
कुछ महिलाओं में कॉपर-टी या कुछ दवाओं के इस्तेमाल के कारण भी ब्लीडिंग बढ़ सकती है। वहीं किशोरावस्था में पीरियड्स शुरू होने के शुरुआती वर्षों और मेनोपॉज के आसपास हार्मोनल बदलावों के कारण ब्लीडिंग के पैटर्न में बदलाव हो सकता है।
अगर हर घंटे पैड पूरी तरह भीग रहा है और ऐसा लगातार कई घंटों तक हो रहा है, या ज्यादा ब्लीडिंग के साथ चक्कर, बेहोशी, सांस फूलना अथवा सीने में दर्द महसूस हो रहा है, तो तुरंत मेडिकल सहायता लेनी चाहिए।
बार-बार ज्यादा ब्लीडिंग होने पर डॉक्टर ब्लड टेस्ट के जरिए हीमोग्लोबिन और आयरन की स्थिति जांच सकते हैं। जरूरत पड़ने पर अल्ट्रासाउंड या अन्य जांच भी कराई जा सकती है।
पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग हर बार किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होती, लेकिन अगर यह आपकी सामान्य ब्लीडिंग से अलग है या आपकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित कर रही है, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें- शरीर में विटामिन D की कमी के 5 संकेत, लगातार थकान से लेकर हड्डियों में दर्द तक; कब कराएं टेस्ट?