
लाइफस्टाइल डेस्क। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए दिन में दो बार, सुबह और रात को सोने से पहले, दो मिनट तक ब्रश करें। रात का ब्रश खास तौर पर जरूरी है, क्योंकि इस समय लार कम बनती है और बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। ब्रश को मसूड़ों की ओर 45 डिग्री के कोण पर रखें और हल्के हाथ से गोल-गोल घुमाते हुए सफाई करें।
जोर से रगड़ने पर दांत घिस सकते हैं। साफ्ट ब्रिसल वाला ब्रश इस्तेमाल करें और उसे हर तीन महीने में बदलें। फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट कैविटी से बचाव में मदद करता है।
ब्रश से दांतों के बीच की गंदगी पूरी तरह साफ नहीं होती, इसलिए रोज एक बार फ्लास करें और जीभ की सफाई भी करें।
प्रत्येक भोजन के बाद ब्रश करने से भोजन के कण और बैक्टीरिया हटाने में मदद मिलती है। ये प्लाक जमने और कैविटी का कारण बन सकते हैं। पनीर, दूध, दही और अन्य डेयरी उत्पाद दांतों के लिए अच्छे हैं।

रूट कैनाल ट्रीटमेंट, फिलिंग या कैप लगवाने के लिए फॉलोअप भी इलाज का हिस्सा, टालें नहीं
इनमें चीनी कम और कैल्शियम अधिक होता है। दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. अश्विनी त्रिवेदी का कहना है किइनमें मौजूद कैसिइन दांतों के इनेमल को मजबूत करने में सहायक है।
अम्लीय और मीठे खाद्य पदार्थ इनेमल को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कैविटी का खतरा बढ़ाते हैं। इन्हें पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं, लेकिन सोडा, कैंडी और अन्य मीठे व्यंजनों का सेवन सीमित रखें।
