• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • लाइफस्टाइल

एलर्जी के 50 प्रतिशत मामलों में हाउस डस्ट माइट होती है वजह, टेस्‍ट करा लेना होगा बेहतर

लगभग 50 प्रतिशत मामलों में हाउस डस्ट माइट की वजह से एलर्जी होती है। इस मौसम में दमा, सीओपीडी, बेकाबू डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 02:09:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 02:17:34 PM (IST)
एलर्जी के 50 प्रतिशत मामलों में हाउस डस्ट माइट होती है वजह, टेस्‍ट करा लेना होगा बेहतर
एलर्जी होने पर क्‍या करें।

HighLights

  1. घर को सूखा और साफ रखें, सीलन वाले स्थानों की सफाई करें
  2. और धूल साफ करते समय हमेशा ही मास्क का इस्तेमाल करें।
  3. बाहर से आकर हाथ-मुंह धोने, कपड़े बदलने की आदत डालें।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मौसम में बदलाव के साथ छींक, नाक बहना, आंखों में खुजली, पानी आना और गले में खराश जैसी एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। इसका कारण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का धूल, परागकण, फफूंद या धुएं को हानिकारक मानकर प्रतिक्रिया देना है।

वर्तमान समय में बारिश के बाद बढ़ी नमी और घरों में सीलन फफूंद की समस्या, धूल और हवा में मौजूद परागकण भी एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं। ऐसे में घर को सूखा और साफ रखें, सीलन वाले स्थानों की सफाई करें और धूल साफ करते समय मास्क का इस्तेमाल करें। बाहर से आने के बाद हाथ-मुंह धोने और कपड़े बदलने की आदत डालें।


यह कहना था श्वसन रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर सलिल भार्गव का। नईदुनिया के हेलो डाॅक्टर कार्यक्रम में पाठकों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि एलर्जी कई प्रकार की हो सकती है। आप अगर समझ नहीं पाएं कि किस वजह से एलर्जी हो रही है ऐसे में एलर्जी का टेस्ट कराना जरूरी हो जाता है।

लगभग 50 प्रतिशत मामलों में हाउस डस्ट माइट की वजह से एलर्जी होती है। इस मौसम में दमा, सीओपीडी, बेकाबू डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्यगत समस्याएं बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है।

Hello Doctor: त्वचा को गर्मी में धूप से बचाएं, जिससे एलर्जी की समस्या कम रहें

naidunia_image

पाठकों के सवाल, चिकित्सक के जवाब

मुझे डायबिटीज है। मुझे एलर्जी हो रही है और सर्दी-जुकाम पूरी तरह से ठीक नहीं होकर आराम नहीं मिल रहा है? - सुधीर मेहता

इस वक्त पूरे देश में वायरल चल रहा है। आपको अगर डायबिटीज है तो सबसे पहले उसे कंट्रोल करें। विटामिन का सेवन करें। इम्यूनिटी बेहतर होने पर एलर्जी जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है। आपको अगर कई दिनों से आराम नहीं है तो अपने चिकित्सक से मिलकर इलाज को रिवाइज करें।

मौसम में बदलाव होने के साथ ही सर्दी का एहसास होने लगता है। आटा छानते वक्त भी एलर्जी महसूस होती है, ऐसा क्यों? - रानी सिंह

मौसम में परिवर्तन होने पर कई लोगों में छींक, सांस चलने जैसी परेशानियां देखी जाती हैं। एलर्जी कई कारणोें से हो सकती है। अनाज की धूल से भी एलर्जी होती है। आप शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें। आसपास अगर पेड़ हैं तो उससे पराग कण भी एलर्जी की वजह बन सकते हैं।

घर से बाहर निकलने पर हाथ-पैर में खुजली महसूस होने लगती है, क्या करूं? - ओमप्रकाश नाइक

एलर्जी कई कारणों से हो सकती है। सबसे पहले आप यह पता करने की कोशिश करें कि आपको क्या करने पर या किस चीज के पास जाने पर खुजली महसूस होती है। आप कारण नहीं समझ पा रहे हैं तो किसी योग्य त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

मेरी उम्र 79 वर्ष की है। मेरे पूरे शरीर में पिछले दो महीनों से खुजली चल रही है। ज्यादा खुजलाने पर कई बार खून भी निकल आता है? - चंचल कोठारी

एक उम्र के बाद त्वचा में सूखापन आने लगता है। आप त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर उससे भी राहत नहीं मिलती है तो त्वचा से जुड़े किसी योग्य विशेषज्ञ को दिखाना जरूरी है।

मुझे 10 साल से दमा की शिकायत है। मौसम में बदलाव होने पर तकलीफ होने लगती है। मैं ठीक से चल भी नहीं पाता हूं। बताएं क्या करूं? - बद्रीलाल पटेल

आप वर्तमान में जिस डाॅक्टर से इलाज करा रहे हैं उनका इलाज जारी रखें। इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। सलाह अनुसार इनहेलर पंर और दवाओं का इस्तेमाल करते रहें जब तक कि पूरी तरह से स्वस्थ न हो जाएं। दवा लेने के बाद अपने गले को साफ करने के बार-बार साफ पानी से गरारे कर सकते हैं। प्राणायाम, अनुलोम-विलोम का अभ्यास करने से भी राहत मिलती है।

मुझे पिछले डेढ महीने से शरीर में बहुत खुजली चल रही है। मैं 30 वर्षों से अस्थमा की मरीज हूं। घर के आसपास शहतूत के पेड़ हैं, क्या करना चाहिए? - नज़रीन सैयद

घर के आसपास शहतूत के पेड़ होने से भी शरीर में खुजली हो सकती है। ये अच्छी बात है कि 30 वर्षों से अस्थमा होने के बाद भी यह पूरी तरह से काबू में है। आप अपने डाक्टर से दवाएं लें। अगर खुजली बंद न हो तो चर्म रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।

मेरी 12 साल की बेटी है। सुबह सोकर उठने के बाद उसे खूब छींके आती हैं और नाक बहती है। - तोषी जौहरी

एलर्जी के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। एलर्जी के पचास प्रतिशत मामलों में धूल का कीड़ा वजह होता है। आप डबल बेड की चादर, तकिये की खोल बदलें और नई बिछाएं। घर में अगर नहीं हो तो उसे ठीक कराएं, क्योंकि नमी से डस्ट माइट पनपता है। इसके साथ ही एलर्जी का टेस्ट कराना जरूरी है।

मैं जब भी खाना बनाता हूं तो मुझे एलर्जी महसूस होने लगती है और छींके आती हैं। ऐसा क्यों हो रहा है? - राजकुमार सेन

खाना बनाते वक्त इस्तेमाल होने वाली गैस या धुएं की वजह से भी कई लोगों को एलर्जी होती है और नाक बंद, छींक की शिकायत हो जाती है। आपके किचन में अगर खिड़की हो तो उसे खाना बनाते वक्त खोलकर रखें, अगर न हो तो चिमनी के जरिए धुएं को बाहर निकालें, इससे आराम मिलेगा। फिर भी राहत न हो तो चिकित्सक को दिखाएं।