
लाइफस्टाइल डेस्क। वजन कम करने की जंग में लोग अक्सर सर्जरी, दवाइयों या त्वरित उपायों का सहारा लेते हैं। शुरुआती दिनों में कुछ किलो जरूर कम हो जाते हैं, लेकिन कुछ ही महीनों बाद वजन फिर से बढ़ जाता है। ऐसे समय में अदनान सामी की कहानी यह साबित करती है कि प्राकृतिक और अनुशासित तरीके सबसे प्रभावी होते हैं।
कभी अदनान सामी का वजन 230 किलो तक पहुंच गया था। लोग मानते थे कि उन्होंने वेट लॉस के लिए सर्जरी कराई होगी, लेकिन उन्होंने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया। न उन्होंने लिपोसक्शन कराया, न ही बेरिएट्रिक सर्जरी उनका पूरा ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ लाइफस्टाइल में लाए गए अनुशासित बदलावों का नतीजा था।
अदनान सामी बताते हैं कि उनके न्यूट्रिशनिस्ट ने उन्हें एक बेहद आसान, लेकिन पूरी तरह नियंत्रित डाइट दी, जिसने पहले ही महीने में 20 किलो वजन कम कर दिया। इस डाइट के पांच सख्त नियम थे-
यानी उनकी थाली से हर वह चीज बाहर कर दी गई, जिससे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी और फैट जमा होता है। इसी साधी, बैलेंस्ड डाइट ने धीरे-धीरे उनका शरीर बदलना शुरू किया।
वेट लॉस जर्नी सिर्फ डाइट का खेल नहीं होती यह दिमाग और जज्बे की परीक्षा भी है। अदनान सामी के लिए यह प्रेरणा एक साधारण XL साइज की टी-शर्ट से मिली।
मॉल में देखी वह टी-शर्ट उन्हें बहुत पसंद आई, लेकिन उनका वजन इतना अधिक था कि वे 9XL पहनते थे। मां ने मजाक में कहा कि इस टी-शर्ट में तो तुम्हारा हाथ भी नहीं आएगा। यही वाक्य उनके मन में बैठ गया।
वे जब भी थोड़ा हल्का महसूस करते, उस टी-शर्ट को पहनकर देखते। और एक दिन रात के 3 बजे वह टी-शर्ट आखिरकार फिट हो गई। उत्साहित होकर उन्होंने तुरंत अपने पिता को फोन किया। वह पल उनके लिए हमेशा का मोटिवेशन बन गया।
अदनान सामी कहते हैं कि “मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता।” 54 साल की उम्र में भी उन्होंने साबित किया कि सही सोच, सही डाइट और निरंतरता से कोई भी भारी से भारी वजन कम कर सकता है। उनकी कहानी हमें सिखाती है कि परिवर्तन बाहर नहीं, बल्कि अंदर से शुरू होता है दिमाग से, इरादे से और अनुशासन से।
यह भी पढ़ें- मथुरा का पेड़ा, बनारस का पान... UP के इन 20 स्वादिष्ट व्यंजन के लिए लगती हैं लंबी कतारें
अदनान सामी की वेट लॉस जर्नी सिर्फ वजन घटाने की कहानी नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, धैर्य और लगातार प्रयास की मिसाल है। उनका ‘No Bread, No Rice, No Sugar’ वाला नियम आज भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रहा है कि सही लाइफस्टाइल अपनाकर बड़ा बदलाव संभव है। अगर आप भी फिटनेस की राह पर चल रहे हैं, तो उनकी कहानी याद रखें कदम छोटे हों या बड़े, बस निरंतरता होनी चाहिए।