
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप नौकरी, पढ़ाई या किसी अन्य वजह से नए शहर में शिफ्ट हुए हैं और वहां नया LPG कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने वर्तमान पते के आधार पर गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। भारत में घरेलू LPG कनेक्शन के लिए Indane, Bharatgas और HP Gas जैसी कंपनियों की सेवाएं उपलब्ध हैं।
नया कनेक्शन लेने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपके नाम पर पहले से किसी शहर में घरेलू LPG कनेक्शन है या नहीं। अगर पहले से कनेक्शन है, तो नया कनेक्शन लेने के बजाय उसे नए पते पर ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया अपनानी पड़ सकती है।
आप Indane, Bharatgas या HP Gas में से किसी कंपनी का LPG कनेक्शन ले सकती हैं। आवेदन करते समय अपने वर्तमान पते के लिए उपलब्ध अधिकृत LPG डिस्ट्रीब्यूटर का चुनाव करना होगा। आवेदन ऑनलाइन संबंधित कंपनी की वेबसाइट या ऐप से किया जा सकता है। इसके अलावा नजदीकी अधिकृत LPG डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय में जाकर ऑफलाइन आवेदन करने का विकल्प भी रहता है।
आमतौर पर KYC के लिए पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज देने होते हैं। इनमें शामिल हो सकते हैं-
अगर आधार कार्ड पर आपका वर्तमान पता नहीं है, तो किराए का एग्रीमेंट, बिजली का बिल या अन्य वैध address proof काम आ सकता है। दस्तावेजों की स्वीकार्यता कंपनी और स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर की KYC प्रक्रिया पर निर्भर कर सकती है।
नया LPG कनेक्शन लेने के लिए संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाएं। वहां New LPG Connection का विकल्प चुनकर अपनी व्यक्तिगत और पते की जानकारी भरें।
इसके बाद मांगे गए KYC दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन जमा करें। आवेदन और दस्तावेजों की जांच के बाद डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
नए LPG कनेक्शन के लिए केवल cylinder की कीमत नहीं देनी होती। Cylinder, regulator और security deposit समेत अन्य लागू शुल्क हो सकते हैं। इसके अलावा पहली refill के लिए भी भुगतान करना पड़ सकता है।
इन charges की राशि cylinder के प्रकार और स्थान के अनुसार अलग हो सकती है। इसलिए भुगतान करने से पहले डिस्ट्रीब्यूटर से पूरी charge details और official receipt जरूर लें।
अगर आप किराए के मकान में रहती हैं तो भी LPG कनेक्शन लिया जा सकता है। इसके लिए वर्तमान निवास का वैध प्रमाण देना जरूरी हो सकता है। Rent agreement जैसे दस्तावेज इसमें उपयोगी हो सकते हैं।
अगर आपके नाम पर पहले से किसी दूसरे शहर में Indane, Bharatgas या HP Gas का घरेलू कनेक्शन है और अब आप दूसरे शहर में शिफ्ट हो गई हैं, तो दोबारा नया घरेलू कनेक्शन लेने के बजाय connection transfer का विकल्प देखना चाहिए।
नए शहर में transfer के बाद उसी कनेक्शन को नए पते पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी की प्रक्रिया के अनुसार डिस्ट्रीब्यूटर या ऑनलाइन सेवा के माध्यम से transfer कराया जा सकता है।
जिन लोगों को बड़े 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की जरूरत नहीं है, उनके लिए कुछ कंपनियां छोटे LPG सिलेंडर के विकल्प भी उपलब्ध कराती हैं। उदाहरण के तौर पर Indane Chhotu 5 किलो और 2 किलो Munna FTL जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।
ये विकल्प खासतौर पर कम गैस खपत वाले ग्राहकों, छात्रों और दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
LPG कनेक्शन हमेशा अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर से ही लें। किसी एजेंट या अनजान व्यक्ति को बिना रसीद के पैसे न दें। कनेक्शन के लिए जमा की गई रकम और उपकरणों का विवरण वाली रसीद संभालकर रखें।
यह भी पढ़ें- युवाओं को जकड़ रहा गर्दन-कंधे का दर्द, तनाव और स्क्रीन टाइम बढ़ा रहे परेशानी