• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • लाइफस्टाइल

उमस भरे मौसम में काॅटन की मांग तेज़, पसीना सुखाने वाले हल्के कपड़ों का बढ़ा क्रेज

चिपचिपी गर्मी और पसीने की समस्या से निजात पाने के लिए शहर के लोग अब अपने पहनावे में बड़ा बदलाव कर रहे हैं। बाजार में इन दिनों पतले काटन यानी सूती कपड़...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 05:10:46 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 05:21:20 PM (IST)
उमस भरे मौसम में काॅटन की मांग तेज़, पसीना सुखाने वाले हल्के कपड़ों का बढ़ा क्रेज
शोरूम में कॉटन क्‍लॉथ।

HighLights

  1. उमस में काॅटन फैब्रिक लोगों की पहली पसंद बन चुका है।
  2. घर से बाहर निकलते ही लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं।
  3. सूती कपड़ों और होजयरी टी-शर्ट की मांग में भारी उछाल है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में मानसूनी वर्षा के थमते ही मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। सूरज की तल्ख किरणों और हवा में बढ़ी नमी ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ उमस इतनी अधिक हो गई है कि घर से बाहर निकलते ही लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। इस चिपचिपी गर्मी और पसीने की समस्या से निजात पाने के लिए शहर के लोग अब अपने पहनावे में बड़ा बदलाव कर रहे हैं। बाजार में इन दिनों पतले काटन यानी सूती कपड़ों और होजयरी टी-शर्ट की मांग में भारी उछाल देखा जा रहा है।

त्वचा को राहत दे रहे सूती फैब्रिक

भीषण उमस के इस दौर में काॅटन फैब्रिक लोगों की पहली पसंद बन चुका है। कपड़ा विशेषज्ञों और डाॅक्टरों का भी मानना है कि अत्यधिक नमी और पसीने वाले मौसम में हल्के व सांस लेने योग्य यानि ब्रीथेबल कपड़े पहनना सेहत और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है। काटन के कपड़े न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं, बल्कि पसीने को तेजी से सोखकर त्वचा को सूखा रखते हैं। इससे घमौरियों और त्वचा संबंधी संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।


होजरी टी-शर्ट और कैजुअल वियर का ट्रेंड

काटन के साथ-साथ युवाओं और कामकाजी लोगों के बीच होजरी से बनी टी-शर्ट्स का क्रेज भी तेजी से बढ़ा है। आरामदायक, लचीली और हल्की होने के कारण होजरी टी-शर्ट्स दैनिक दिनचर्या और दफ्तरी काम के दौरान काफी राहत पहुंचा रही हैं। महिलाएं और युवतियां जहां काटन के ढीले-ढाले कुर्ते, प्लाजो और काटन साड़ियों को प्राथमिकता दे रही हैं, वहीं पुरुष काटन शर्ट्स, होजरी टी-शर्ट और हल्के लिनन-काटन लोअर्स की खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं।

naidunia_image

कपड़ा बाजार पर युद्ध की मार... सिंथेटिक कपड़ों के दाम 15% तक उछले, सूरत की मिलों में उत्पादन ठप

बाजार में बढ़ी चहल-पहल, लाइट शेड्स बने पहली पसंद

मौसम के इस मिजाज को देखते हुए शहर के प्रमुख कपड़ा बाजारों जैसे बाड़ा, मुरार और सिटी सेंटर में काटन कलेक्शन की बहार आ गई है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक इन दिनों भड़कीले रंगों की बजाय हल्के और शांत रंगों जैसे सफेद, स्काई ब्लू, क्रीम, मिंट ग्रीन और पेस्टल शेड्स वाले कपड़े अधिक पसंद कर रहे हैं। ये रंग न केवल आंखों को सुहाते हैं, बल्कि धूप और गर्मी को भी कम अवशोषित करते हैं।

naidunia_image

बदलती जीवनशैली और आराम को प्राथमिकता

इस मौसम में फैशनेबल दिखने से ज्यादा जरूरी आरामदायक महसूस करना है। काटन और होजरी फैब्रिक शरीर को हल्कापन प्रदान करते हैं, जिससे दिनभर की भागदौड़ के दौरान चिपचिपी गर्मी से राहत मिलती है। यही वजह है कि त्योहारों और शादियों के इस सीजन की शुरुआती सुगबुगाहट के बीच भी लोग भारी और सिंथेटिक कपड़ों को दरकिनार कर हल्के काटन वियर को ही अपनी अलमारी में जगह दे रहे हैं।