
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी फिटनेस और यंग लुक के लिए भी जाने जाते हैं। 29 अगस्त को 67 साल के हुए नागार्जुन आज भी काफी फिट और एक्टिव नजर आते हैं। खास बात यह है कि उनकी फिटनेस किसी शॉर्ट-टर्म डाइट या क्रैश वर्कआउट का नतीजा नहीं है। वह करीब तीन दशक से ज्यादा समय से एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाए हुए हैं।
नागार्जुन के मुताबिक, एक्सरसाइज उनके दिन की शुरुआती प्राथमिकताओं में शामिल रहती है। वह आमतौर पर करीब 45 मिनट से एक घंटे तक, हफ्ते में 5-6 दिन वर्कआउट करते हैं।
उनकी फिटनेस रूटीन में सिर्फ जिम शामिल नहीं है। वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो, वॉकिंग और स्विमिंग जैसी अलग-अलग एक्टिविटीज करते हैं। यानी उनका फोकस सिर्फ मसल्स बनाने पर नहीं, बल्कि पूरे शरीर को एक्टिव और मजबूत रखने पर है।
उम्र बढ़ने के साथ शरीर में मसल्स और ताकत धीरे-धीरे कम हो सकती है। ऐसे में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग काफी अहम हो जाती है। मजबूत मसल्स सिर्फ अच्छी बॉडी शेप के लिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी के लिए भी जरूरी हैं। सीढ़ियां चढ़ना, कुर्सी से उठना, सामान उठाना या लंबे समय तक एक्टिव रहना—इन सभी कामों में मसल स्ट्रेंथ मदद करती है।
इसलिए 60 की उम्र के बाद फिटनेस का मतलब सिर्फ वजन कम रखना या स्लिम दिखना नहीं, बल्कि स्ट्रेंथ को बनाए रखना भी है।
नागार्जुन लंबे समय से स्विमिंग करते आ रहे हैं। स्विमिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें शरीर के कई मसल ग्रुप काम करते हैं और साथ ही कार्डियोवस्कूसर फिटनेस भी बेहतर हो सकती है।
खासकर उम्र बढ़ने के साथ एक्सरसाइज उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती हैं जिन्हें ज्यादा मेहनत वाली एक्टिविटीज करने में परेशानी होती है। हालांकि, कौन-सी एक्सरसाइज आपके लिए सही है, यह आपकी हेल्थ और फिटनेस लेवल पर निर्भर करता है।
नागार्जुन की डाइट को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई थी। अक्सर माना जाता है कि वह फिट रहने के लिए रात का खाना नहीं खाते, लेकिन उन्होंने इस बात को साफ किया था कि वह रोज डिनर करते हैं।
उनका डिनर करीब 7 बजे हो जाता है और इसमें सलाद, राइस, चिकन और फिश जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं।
यानी फिट रहने का मतलब यह नहीं कि डिनर को पूरी तरह छोड़ दिया जाए। राइस भी बैलेंल्ड डाइट का हिस्सा हो सकता है। असली बात है कि कितनी मात्रा में और किन चीजों के साथ खाया जा रहा है।
उम्र बढ़ने के साथ शरीर में मसल मास बनाए रखना और भी जरूरी हो जाता है। इसके लिए एक्सरसाइज के साथ पर्याप्त प्रोटीन भी महत्वपूर्ण है।
नागार्जुन की डाइट में चिकन और फिश जैसे प्रोटीन सोर्सेज शामिल हैं। हालांकि हर व्यक्ति की प्रोटीन रिक्वायरमेंट अलग होती है और उम्र, वजन, एक्टिविटी लेवल और हेल्थ के हिसाब से डाइट तय की जानी चाहिए।
नागार्जुन का करीब 7 बजे डिनर करना उनकी रुटीन का हिस्सा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर व्यक्ति को ठीक 7 बजे ही खाना चाहिए।
जल्दी डिनर करने से कुछ लोगों को खाने और सोने के बीच पर्याप्त gap रखने में मदद मिल सकती है। लेकिन डाइट, खाने की मात्रा, फिजिकल एक्टिविटी और अच्छी नींद ज्यादा जरूरी हैं।
नागार्जुन की फिटनेस का सबसे बड़ा सिक्रेट कोई मैजिक डाइट या ओवरनाइट ट्रांसफॉर्मेशन नहीं, बल्कि कंसिस्टेंसी है।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग + कार्डियो + स्विमिंग + वॉकिंग + बैलेंस्ड डाइट + रेगुलर रुटीन
यही उनका लंबे समय से चला आ रहा फिटनेस अप्रोच है।
Disclaimer: यह लेख सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के लिए है। किसी भी नई एक्सरसाइज या डाइट रुटीन को शुरू करने से पहले अपनी उम्र, स्वास्थ्य और मौजूदा मेडिकल कंडीशन के अनुसार डॉक्टर की सलाह लें।
यह भी पढ़ें- प्रग्नेंसी के दौरान Strength Training कर रहीं सामंथा, लेकिन क्या आपके लिए यह करना सेफ? किन बातों का ध्यान रखना जरूरी