• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • लाइफस्टाइल

साबूदाना खिचड़ी और आलू फ्राई से हो गए हैं बोर? नवरात्रि उपवास में ट्राई करें शेफ्स स्पेशल 5 सुपरफूड रेसिपीज!

नवरात्रि उपवास के दौरान अक्सर साबूदाना और आलू वाली पारंपरिक डिशेज खाई जाती हैं। इस बार फलाहार में स्वाद और पोषण का नया संगम लाने के लिए राजगिरा चीला, ...और पढ़ें

By Akriti kumariEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 12:25:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 12:25:58 PM (IST)
साबूदाना खिचड़ी और आलू फ्राई से हो गए हैं बोर? नवरात्रि उपवास में ट्राई करें शेफ्स स्पेशल 5 सुपरफूड रेसिपीज!
साबूदाना और आलू से हटकर नए हेल्दी विकल्प

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शारदीय नवरात्रि में उपवास के दौरान अधिकांश लोग फलाहार में साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना वड़े, आलू फ्राई और फल पर ही निर्भर रहते हैं। लगातार एक जैसा खानपान खाने से न केवल स्वाद में बोरियत होने लगती है, बल्कि अत्यधिक तली-भुनी चीजें सेहत और पाचन पर भी भारी पड़ती हैं।

यदि आप भी इस नवरात्रि उपवास में स्वाद में बदलाव के साथ भरपूर पोषण चाहते हैं, तो राजगिरा, समा के चावल, मखाना और शकरकंद जैसे सुपरफूड्स से बनी ये आसान और स्वादिष्ट डिशेज ट्राई कर सकते हैं:

राजगिरा चीला (प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर)

  • रेसिपी: 1 कप राजगिरा आटा में 1 कद्दूकस किया हुआ उबला आलू, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और सेंधा नमक मिलाएं। पानी डालकर डोसा/चीला जैसा घोल तैयार करें। गर्म नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा-सा घी लगाकर घोल फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।

  • न्यूट्रिशन वैल्यू: राजगिरा से भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम मिलता है, जबकि आलू दिनभर के लिए ऊर्जा (कार्बोहाइड्रेट) प्रदान करता है। इसे ताजे दही के साथ परोसें।
  • समा चावल के ढोकले (लाइट और स्टीम्ड फलाहार)

    • रेसिपी: 1 कप समा के चावल (वरई/मोरधन) का आटा लें। इसमें आधा कप ताजा दही और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। 10-15 मिनट रखने के बाद भाप में पकाने (स्टीम करने) से ठीक पहले चुटकी भर सेंधा नमक और ईनो/बेकिंग सोडा मिलाएं। चिकनाई लगी थाली में डालकर 12-15 मिनट तक स्टीम करें। ठंडा होने पर काट लें और ऊपर से जीरेऔरकरी पत्ते का हल्का तड़का लगाएं।
    • न्यूट्रिशन वैल्यू: यह बिना तले तैयार होने वाला सुपाच्य और हल्का व्यंजन है जो पेट को दुरुस्त रखता है।

    दही-मखाना बाउल (इंस्टेंट एनर्जी और कैल्शियम)

    • रेसिपी: एक कटोरी ताजे दही में आधा कप भुने हुए कुरकुरे मखाने, कटे हुए केले के टुकड़े और बादाम/काजू की कतरन डालें। स्वाद के लिए थोड़ा-सा शहद या सेंधा नमक-भुना जीरा मिला सकते हैं।
    • न्यूट्रिशन वैल्यू: मखाने को तुरंत मिलाकर खाएं ताकि कुरकुरापन बना रहे। दही से कैल्शियमऔरप्रोबायोटिक्स तथा मखाने से एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर मिलते हैं।

    मखाना-मूंगफली टिक्की (शेफ्स स्पेशल एनर्जी बूस्टर)

    • रेसिपी (शेफ सौम्या रंजन पंडा, होटल मैरियट): 1 कप मखाने और ½ कप मूंगफली को अलग-अलग भूनकर दरदरा पीस लें। इसमें मैश किए हुए उबले आलू, कटा धनिया, हरी मिर्च और सेंधा नमक मिलाएं। छोटी-छोटी टिक्कियां बनाकर तवे पर हल्का-सा घी लगाकर दोनों ओर से क्रिस्पी होने तक सेंक लें।

  • परोसें: इसे पुदीना और दही की फलाहारी हरी चटनी के साथ खाएं। यह डिश दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में बेहद मददगार है।
  • खट्टा-मीठा कद्दू (हिमाचली फलाहारी डिश)

    • रेसिपी (शेफ जीवन सिंह, जहांनुमा पैलेस): उपवास में कुछ अलग और जायकेदार ट्राई करना चाहते हैं तो हरा कद्दू काटकर हल्दी और सेंधा नमक डालकर हल्का-सा उबाल लें। कढ़ाई में घी गर्म करके मेथी दाना (और उपवास में मान्य हो तो कलौंजी) का तड़का लगाएं। अब उबला कद्दू, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्का-सा गुड़ और नींबू का रस मिलाएं। खट्टा-मीठा स्वादिष्ट कद्दू तैयार है।

    उपवास के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जरूरी टिप्स

    हाइड्रेशन रखें: दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी, छाछ या नींबू पानी पिएं।

    1. खाली पेट न रहें: लंबे समय तक भूखे रहने से एसिडिटी और सिरदर्द हो सकता है; थोड़ी-थोड़ी देर में मखाना, फल या मेवे लें।
    2. तले-भुने से दूरी: अत्यधिक तेल-घी वाले वसायुक्त पदार्थों को सीमित करें ताकि थकावट और सुस्ती न हो।

    यह भी पढ़ें- अत्यधिक मीठा खाना दांतों के लिए खतरा, चिपचिपी मिठाइयां कर देंगी पीले दांत