सर्दी में सिकुड़ने लगती हैं नसें, ऐसे में पार्किंसन, स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, बचाव ही उपचार
साथ ही, पहले से मौजूद पार्किंसन, स्ट्रोक या नसों की कमजोरी जैसे रोगों के लक्षण भी बढ़ सकते हैं। ठंड में शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी है। लोग गर्म कपड़े पहनें, पर्याप्त पानी पिएं, संतुलित आहार लें और नियमित व्यायाम करें।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 03:16:24 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 03:32:11 PM (IST)
सर्दी में बढ़ जाती हैं न्यूरो संबंधी समस्याएं।HighLights
- ठंड के कारण मांसपेशियां, नसें सिकुड़ने लगती हैं।
- इससे सिरदर्द, माइग्रेन, पिंडलियों में ऐंठन होती है।
- हाथ-पैरों में सुन्नपन जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दी के मौसम में न्यूरोलाजिकल यानी तंत्रिका संबंधी बीमारियों के बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। ठंड के कारण शरीर की मांसपेशियां और नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिससे सिरदर्द, माइग्रेन, पिंडलियों में ऐंठन, हाथ-पैरों में सुन्नपन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।
साथ ही, पहले से मौजूद पार्किंसन, स्ट्रोक या नसों की कमजोरी जैसे रोगों के लक्षण भी बढ़ सकते हैं। ठंड में शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी है। लोग गर्म कपड़े पहनें, पर्याप्त पानी पिएं, संतुलित आहार लें और नियमित व्यायाम करें।
इसके अलावा, न्यूरो संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अपनी दवाएं समय पर लेना और अत्यधिक ठंड से बचना चाहिए।
डाॅ. अमित श्रीवास्तव, न्यूरोसर्जन के अनुसार यदि किसी को लगातार सिरदर्द, थकान, कमजोरी या हाथ-पांव में झनझनाहट महसूस हो, तो तुरंत न्यूरोलाजिस्ट से परामर्श लेना चाहिए ताकि समय रहते उपचार मिल सके।
घुटनों से चट-चट की आवाज आना, सूजन और दर्द को न करें नजरअंदाज, समय पर कराएं जांच
![naidunia_image]()
मां स्वस्थ तो नवजात स्वस्थ, सर्दी में बरतें खास सावधानी
- सर्दी का मौसम मां और नवजात दोनों के लिए चुनौती भरा होता है। प्रसव के बाद मां की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।
- ऐसे में अगर मां बीमार होगी तो इसका सीधा असर स्तनपान और नवजात की देखभाल पर पड़ेगा। इसलिए मां को पहले अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
- ठंडी के इन दिनों में सर्दी-खांसी, बुखार, गले में दर्द, जोड़ों में दर्द, त्वचा का रूखापन और प्रसव के बाद कमजोरी बढ़ जाती है। ठंडे पानी से नहाने, गीले कपड़ों में रहने और ठंडी हवा के संपर्क से संक्रमण का खतरा बढ़ता है।
- नींद पूरी न होने और खानपान में लापरवाही से दूध भी कम बनता है। नवजात का शरीर तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाता।
- ठंड लगने से उसे हाइपोथर्मिया, निमोनिया, सर्दी-जुकाम और त्वचा संक्रमण हो सकता है। बार-बार छींकना, नाक बहना, दूध न पीना, सुस्त रहना खतरे के संकेत हैं।
- बचाव के लिए मां और बच्चे दोनों को गर्म कपड़ों में रखें, सिर और पैर ढककर रखें। कमरे का तापमान सामान्य रखें, सीधी ठंडी हवा और हीटर के पास बच्चे को न सुलाएं।
- मां गुनगुना पानी पिएं, पौष्टिक आहार लें। नवजात को केवल मां का दूध पिलाएं, यह सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। बच्चे की मालिश गुनगुने तेल से करें, नहलाते समय कमरा गर्म रखें और तुरंत कपड़े पहनाएं।
- बीमार व्यक्ति से बच्चे को दूर रखें, हाथ धोकर ही बच्चे को उठाएं। मां के स्वस्थ रहने पर ही नवजात की सही देखभाल संभव है।