
लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर दोनों ही ऐसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं जिन्हें साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इनके शुरुआती लक्षण आसानी से समझ नहीं आते।
इन बीमारियों से पीड़ित लोगों को अपनी जीवनशैली में बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है, ताकि दिल का दौरा, स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियों से बचा जा सके।
अपने ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के स्तर की रोजाना या डाॅक्टर द्वारा बताए गए समय पर नियमित जांच करें। रीडिंग हमेशा एक डायरी में नोट करके रखें। भोजन में चीनी, मीठी चीजें, अत्यधिक नमक और तली-भुनी या जंक फूड से पूरी तरह दूरी बनाएं।

खाने के बाद 15 मिनट हाथ घुमाकर टहलें, डायबिटीज में मिलेगा फायदा, 40 प्लस वालों को विशेष रूप से
इसके बजाय, फाइबर युक्त आहार, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और ताजे फलों को अपनी डाइट में शामिल करें। रोजाना कम से कम 30 मिनट वाॅक, योग या हल्की एक्सरसाइज जरूर करें।
वजन को नियंत्रित रखना शुगर और बीपी दोनों को काबू में रखने की कुंजी है। दवाइयों या इंसुलिन को कभी भी अपनी मर्जी से बंद न करें और न ही खुराक में बदलाव करें।
मानसिक तनाव ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल दोनों को तेजी से बढ़ाता है। इसलिए तनाव मुक्त रहें और रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लें। शराब और धूम्रपान का सेवन बिल्कुल बंद कर दें।