
लाइफस्टाइल डेस्क: पिंटरेस्ट की ‘Predicts 2026’ रिपोर्ट के अनुसार, लोग अब “इंस्टाग्राम रेडी” और एक जैसे दिखने वाले ट्रेंड्स से ऊब चुके हैं। 2026 में लाइफस्टाइल का फोकस यूनिक पर्सनैलिटी, मूड और व्यक्तिगत पसंद को सामने लाने पर होगा। चाहे घर की सजावट हो, मेकअप हो या घूमने का तरीका हर जगह एक्सपेरिमेंट और इंडिविजुअल स्टाइल देखने को मिलेगा।
-1768115126163.jpg)
जेन-जी और मिलेनियल्स के बीच ट्रैवल का मतलब अब केवल आराम करना नहीं रहा। 2026 में ‘डेरकेशन’ ट्रेंड तेजी से उभर रहा है, जिसमें रोमांच और जोखिम दोनों शामिल हैं। लोग अब क्लास-5 रिवर राफ्टिंग, ऊंचे झरनों से रैपलिंग और बड़े इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स के आसपास अपनी ट्रिप प्लान कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एडवेंचर टूरिज्म से जुड़ी सर्च में 75% तक का उछाल दर्ज किया गया है।
अब तक घरों में मिनिमलिज्म का बोलबाला रहा, लेकिन 2026 में ‘नियो डेकोर’ ट्रेंड सामने आएगा। इसमें पुराने आर्ट डेकोर स्टाइल को मॉडर्न डिजाइन के साथ जोड़ा जा रहा है। शार्प शेवरॉन पैटर्न, पंखे के आकार वाले आर्चेस और गहरी ज्योमेट्रिक लाइनों का इस्तेमाल बढ़ेगा। क्रोम और ब्रास फिनिश के साथ यह स्टाइल घरों को क्लासी और एलिगेंट लुक देगा। आंकड़ों के मुताबिक, पुराने आर्ट डेकोर की सर्च में 80% तक की बढ़ोतरी हुई है।
2026 में ब्यूटी की परिभाषा भी बदल रही है। लोग अब चेहरे की परफेक्ट सिमेट्री के पीछे नहीं भाग रहे। ‘ग्लिची ग्लैम’ ट्रेंड के तहत जानबूझकर अलग और असामान्य लुक अपनाया जा रहा है। इसमें ब्राइट डुअल-कलर आईशैडो, ऊपर-नीचे के होंठों पर अलग शेड्स वाली डुअल-टोन लिपस्टिक और मिसमैच्ड मैनीक्योर शामिल हैं। इस ट्रेंड से जुड़ी सर्च में 125% तक की बढ़ोतरी देखी गई है।
2026 में परफ्यूम का ट्रेंड भी पूरी तरह बदल रहा है। अब लोग रेडीमेड खुशबू की बजाय ‘सेंट लेयरिंग’ को अपना रहे हैं। अलग-अलग ऑयल्स और परफ्यूम्स को मिलाकर अपनी खुद की सिग्नेचर सेंट तैयार की जा रही है। कस्टमाइज्ड परफ्यूम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे जुड़ी सर्च में 45% की तेजी आई है।