_m.webp)
लाइफस्टाइल डेस्क, जबलपुर। बदलते और बरसात के मौसम में दमा या अस्थमा के मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। नमी और ठंडी हवा श्वास रोगों को बढ़ा सकती है। ऐसे में मरीजों को घर सूखा रखना चाहिए, बाहर जाते समय मास्क पहनना चाहिए और ठंडी चीजों से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। यह सलाह नईदुनिया के 'हेलो डॉक्टर' कार्यक्रम में पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. विकास पटेल ने ऑडियंस को दी।
डॉ. पटेल ने बताया-
इसी बीच ऑडियंस ने डॉक्टर से कुछ सवाल भी किए थे। इस पर डॉ. विकास पटेल ने सभी के सवालों का जवाब भी दिया।
सवाल: मेरी आयु 45 साल है, बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान रहता हूं। बचाव के उपाय बताएं?
जवाब: बार-बार सर्दी-जुकाम होना ठीक नहीं है। जैसा कि आपने बताया कि परिवार में बुजुर्ग सदस्य भी श्वास रोग से पीड़ित हैं, तो यह जेनेटिक भी हो सकता है। 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को डॉक्टर की सलाह से वैक्सीन लगवानी चाहिए, जो फ्लू से बचाव में मददगार होती है।
सवाल: सांस फूलने का क्या कारण हो सकता है? क्या यह चिंता की बात है?
जवाब: सांस फूलने के मुख्य रूप से चार कारण होते हैं—फेफड़ों की बीमारी (अस्थमा या सीओपीडी), हृदय की कमजोरी, शरीर में खून की कमी (एनीमिया) और मांसपेशियों का कमजोर होना। इसलिए समय-समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराना बेहद जरूरी है।
सवाल: मेरी उम्र 74 साल है और हमेशा ठंड व सर्दी से परेशान रहना पड़ता है?
जवाब: इस उम्र में ज्यादा ठंड लगना आम बात है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ शरीर में फैट कम होता है और रक्त संचार धीमा हो जाता है। बचाव के साथ-साथ डॉक्टर से परामर्श लेकर फ्लू वैक्सीन जरूर लगवाएं।
सवाल: बदलते मौसम में श्वास रोग से बचाव कैसे संभव है?
जवाब: सुबह-शाम की ठंडी हवा से बचें, बाहर निकलते समय मास्क पहनें, गुनगुना पानी पिएं और नियमित भाप (Steam) लें। धूल-धुएं से दूर रहें और अपनी नियमित दवाइयां व इनहेलर समय पर लेते रहें।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड सितारों के ड्रीम होम: हेमा मालिनी से लेकर अमिताभ बच्चन के थीम-बेस्ड घरों की Inside Photos और खास बातें