
लाइफस्टाइल डेस्क। बारिश के बाद मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों, सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। बारिश के बाद खानपान और रहन-सहन में थोड़ी सी सावधानी से बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।
इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं ये बहुत जरूरी है कि खानपान पर ध्यान दें, इस मौसम में तला-भुना और बाहर का खाना खाने से बचें। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति मौसमी फल जैसे पपीता, सेब खाएं, इनमें विटामिन सी भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज रोज के भोजन में शामिल करें।
साफ पानी और स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। बारिश के बाद पानी में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। हमेशा उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं। हाथों को बार-बार साबुन से धोएं।
शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रोज खाएं ये 5 चीजें, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

घर के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि जमा पानी में डेंगू-मलेरिया के मच्छर पनपते हैं। दिनचर्या में सुधार जरूरी है। रोजाना 30 मिनट व्यायाम, योग इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
7 से 8 घंटे की पूरी नींद लें। तनाव से बचें, क्योंकि तनाव इम्यूनिटी को कमजोर करता है। सुबह की धूप में 15 मिनट जरूर बैठें, इससे विटामिन डी मिलता है।
बकरी के दूध में कैल्शियम की मात्रा अधिक, शरीर को बचाता है वायरस के हमले से

अगर बुखार, खांसी या दस्त 2 दिन से ज्यादा रहे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। सही खानपान, स्वच्छता और सक्रिय जीवनशैली से ही बारिश के बाद सेहतमंद रहा जा सकता है।
(Dr. शिल्पी जैन, कम्युनिटी हेल्थ विशेषज्ञ)