• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • लाइफस्टाइल

धूप या स्मोकिंग की आदत... आपकी स्किन को कौन तेजी से बना रहा है बूढ़ा?

उम्र से पहले स्किन पर झुर्रियां और बेजानपन लाने में धूप (UV Rays) और स्मोकिंग दोनों ही बेहद हानिकारक हैं; जानिए डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार इनमें से कौन ...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 06:45:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 06:45:01 PM (IST)
धूप या स्मोकिंग की आदत... आपकी स्किन को कौन तेजी से बना रहा है बूढ़ा?
फोटोएजिंग और स्मोकिंग। समय से पहले स्किन को बूढ़ा बना देती है। (AI जनरेटेड)

HighLights

  1. सूरज की हानिकारक UV रेज स्किन के कोलेजन और इलास्टिन फाइबर को तोड़ती हैं
  2. स्मोकिंग से ब्लड वेसल्स सिकुड़ती है, जिससे स्किन तक ऑक्सीजन की सप्लाई घटती है

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां, बारीक रेखाएं और दाग-धब्बे आना नॉर्मल है। लेकिन हमारी लाइफस्टाइल की कुछ आदतें इस प्रोसेस को समय से पहले तेज कर देती हैं। इंटरनेट पर स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले दो वजह है- धूप (Sun Exposure) और स्मोकिंग (Smoking)। पर लगातार बहस जारी रहती है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि धूप स्मोकिंग से भी ज्यादा तेजी से झुर्रियां लाती हैं। आइए, डर्मेटोलॉजिस्ट से समझते हैं इसका पूरा सच।

डॉक्टर्स कहते हैं कि सूरज की तेज रेज और स्मोकिंग दोनों ही स्किन को भारी नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन दोनों का तरीका बिल्कुल अलग है।

धूप का असर (Photoaging)

सूरज की अल्ट्रा वॉयोलेट रेज (UV) समय से पहले स्किन एजिंग की सबसे बड़ी वजह हैं। यूवी रेज स्किन की गहराई तक जाती हैं। कोलेजन इलास्टिन फाइबर को नुकसान पहुंचाती हैं—ये वही फाइबर हैं जो स्किन को कसाव, चमक और लचीलापन देते हैं। जब ये फाइबर टूटने लगते हैं, तो स्किन की खुद को ठीक करने की क्षमता कम हो जाती है। इसी वजह से चेहरे पर झुर्रियां, ढीलापन, रूखापन, असमान रंगत और पिगमेंटेशन (झाइयां/दाग-धब्बे) की समस्या शुरू हो जाती है।


लगातार धूप में रहने से स्किन में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव (Oxidative Stress) बढ़ता है, जिससे कोशिकाएं तेजी से बूढ़ी होने लगती हैं। बिना सनस्क्रीन के धूप में रहने से स्किन अपनी वास्तविक उम्र से कहीं ज्यादा पुरानी और बेजान दिखने लगती है।

स्मोकिंग का असर: धीमा लेकिन गंभीर नुकसान

स्मोकिंग स्किन को अंदर से कमजोर करता है। इसका असर धीमे-धीमे लेकिन बेहद गंभीर रूप में सामने आता है। स्मोकिंग से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे स्किन की सेल्स तक ऑक्सीजन और जरूरी न्यूट्रिएंट्स की आपूर्ति घटने लगती है।

स्मोकिंग से कोलेजन बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। किसी भी घाव या स्किन की मरम्मत में समय लगता है। इससे चेहरा बेजान, सुस्त और भूरे/सलेटी रंगत (Grayish Tone) का दिखने लगता है।

नियमित स्मोकिंग करने वाले लोगों के चेहरे पर, खासकर होंठों के आसपास और गालों पर, गहरी झुर्रियां और ढीलापन स्पष्ट दिखाई देने लगता है। समय-समय पर स्मोकिंग करने वालों में भी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण स्किन तेजी से ढलने लगती है।

तुलना: दोनों में से कौन ज्यादा खतरनाक?

डॉक्टर के अनुसार, सूरज से होने वाला नुकसान शरीर के बड़े हिस्से को प्रभावित करता है। यह स्किन की गहराई तक जाकर नुकसान पहुंचाता है। दूसरी ओर, स्मोकिंग मुख्य रूप से चेहरे की रंगत और अंदरूनी ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है, लेकिन यह धूप से हुए नुकसान को कई गुना बढ़ा देती है।

यदि धूप के सीधे संपर्क और स्मोकिंग की आदत दोनों एक साथ मौजूद हों, तो स्किन दोगुनी तेजी से ढलने लगती है।

यह भी पढ़ें- डेटिंग वर्ल्ड में नया ट्रेंड: Red Flag तो सुना होगा, लेकिन क्या होता है Pink Flag?