
लाइफस्टाइल डेस्क। सिरदर्द, बदन दर्द या जोड़ों में दर्द होने पर लोग अक्सर मेडिकल स्टोर से दर्द निवारक दवा लेकर खा लेते हैं। कुछ लोग तो बार-बार होने वाले दर्द में नियमित रूप से पेनकिलर लेने लगते हैं। लेकिन बिना चिकित्सकीय सलाह दवाओं का इस्तेमाल पेट, किडनी और शरीर के दूसरे अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।
दर्द निवारक दवाओं के सेवन में विशेष सावधानी उन लोगों को रखनी चाहिए, जिन्हें पहले से किडनी की बीमारी, पेट में अल्सर, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग या लिवर संबंधी समस्या है।
बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को भी डाॅक्टर की सलाह के बिना ऐसी दवाएं नहीं लेनी चाहिए। कुछ पेनकिलर पेट में रक्तस्राव, किडनी की कार्यक्षमता में कमी और रक्तचाप बढ़ने का कारण बन सकती हैं। दर्द बार-बार हो तो केवल दवा लेकर उसे दबाने के बजाय उसकी वजह जानना जरूरी है।

डाॅ. हर्ष राय, जेनरल फिजिशियन के अनुसार एक से अधिक दर्द निवारक दवाएं एक साथ लेने या निर्धारित मात्रा से ज्यादा सेवन करने से बचें।
दवा लेने से पहले उसकी सही खुराक, संभावित दुष्प्रभाव और अन्य दवाओं के साथ होने वाली प्रतिक्रिया के बारे में डाॅक्टर या फार्मासिस्ट से जानकारी लें।
क्या Periods में पेन किलर खाने से प्रेग्नेंसी में आती है दिक्कत? आज ही जान लीजिए इसके पीछे का सच!