• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • लाइफस्टाइल

इलेक्शन कैंपेन में पारंपरिक शर्ट-वेष्टि... लेकिन शपथ ग्रहण में काला सूट, क्या थी थलपति विजय के इस अनोखे बदलाव की वजह?

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलपति विजय ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पारंपरिक कपड़ों की जगह ब्लैक सूट पहना। उनके डिजाइनर जाफिर अहमद के अनुसार, विजय अपनी...और पढ़ें

By Akriti kumariEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 06:58:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 06:58:12 PM (IST)
इलेक्शन कैंपेन में पारंपरिक शर्ट-वेष्टि... लेकिन शपथ ग्रहण में काला सूट, क्या थी थलपति विजय के इस अनोखे बदलाव की वजह?
विजय ने शपथ ग्रहण में काला सूट पहला था। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ब्लैक सूट में शपथ ग्रहण के लिए आए थे थलपति विजय
  2. डिजाइनर का दावा- फिल्म 'बीस्ट' वाला लुक चाहते थे CM
  3. एक्स CM बोले- बदलाव का प्रतीक बनना था इसलिए यह किया

मनोरंजन डेस्क। सुपरस्टार और पॉलिटिशियन थलपति विजय अब तमिलनाडु के CM हैं। भारी बहुमत से जीत हैसिल करने के बाद उन्होंने 10 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। लेकिन, शपथ से ज्यादा वायरल उनका आउटफिट रहा था। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए ब्लैक सूट चुना, जो बहुत से लोगों के लिए अटपटा था। लेकिन, इसके पीछे की वजह इससे ज्यादा इंटरेस्टिग है। जानें क्यों…

सूट में शपथ लेने वाले पहले CM

आपको बता दें कि विजय ब्लैक सूट में शपथ लेने वाले तमिलनाडु के पहले CM हैं। हालांकि, उन्होंने पूरे चुनाव प्रचार में सफेद शर्ट और वेष्टी पहना था। लेकिन, शपथ ग्रहण में उन्होंने ब्लैक सूट चुना। इससे पहले आज तक सभी CM या तो तमिलनाडु के पारंपरिक आउटफिट में नजर आए हैं, या फिर पैंट और कुर्ते में। लेकिन विजय ने अलग अंदाज अपनाया। इसके पीछे कई वजह सामने आए थे।


इसके पीछे की वजह जानने के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) ने दो लोगों से बात की थी। उनमें से एक विजय के डिजाइनर जाफिर अहमद थे। दूसरे थें पूर्व CM सीएम अन्नादुराई और एमजी रामचंद्रन की बायोग्राफी लिखने वाले सीनियर रायटर आर. कन्नन…।

naidunia_image

एक्टर के डिजाइनर ने किया खुलासा

जाफिर अहमद ने कहा- विजय अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपनी हिट फिल्म ‘बीस्ट (2022)’ जैसा सूट पहनना चाहते थे। उन्होंने पहले से तय कर लिया था कि लुक कैसा होना चाहिए। चुनाव खत्म होने के बाद ही उन्होंने सूट का ऑर्डर दे दिया था। उन्हें यकीन का था कि इलेक्शन भी वो जीतेंगे और मुख्यमंत्री भी बनेंगे।

जाफिर कहते हैं- ब्लैक कलर जानबूझकर चुना गया। कैंपेन के दौरान विजय के आउटफिट हल्के रंग के थे। लेकिन शपथ के लिए ब्लैक ज्यादा पावरफुल और कमांडिंग दिखता है। कैमरे और स्टेज पर ब्लैक सूट अलग इफेक्ट देता है।

अहमद ने कहा- इस बार विजय कुछ बहुत अलग चाहते थे। यह सूट ट्रेडिश्ननल ‘कैनवास कंस्ट्रक्शन’ टेक्नीक से हाथ से तैयार किया गया था। इससे जैकेट की फिटिंग और सिल्हूट ज्यादा बेहतर दिखती है। इसे तैयार करने में दो दिन लगते हैं।

naidunia_image

एजेंट ऑफ चेंज वाला फील

वहीं, रायटर आर. कन्नन कहते हैं- यह सूट एक सोच-समझकर उठाया गया कदम था। इससे विजय खुद को एजेंट ऑफ चेंज दिखाना चाहते थे। करुणानिधि और जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव की कमी थी। विजय खुद को इसी कमी को पूरा करने वाला दिखाना चाहते थे।

कन्नन आगे कहते हैं- विजय अपने लुक को सिर्फ यूथ को नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए अपीलिंग बनाना चाहते थे। तमिलनाडु में यह पहली बार हुआ जब किसी मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण में वेष्टी की जगह सूट पहना।

बाकी CM से भी कंपेयर किया

बाकी सभी CM से कंपेयर करते हुए कन्नन ने कहा था- अन्नादुरई अपनी ड्रेसिंग को लेकर बिल्कुल टेंशन नहीं लेते थे। कभी-कभी गलत बटन लगा लेते थे। कई दिनों तक एक ही वेष्टी पहनते थे।

naidunia_image

वहीं, करुणानिधि प्रेजेंटेशन को लेकर काफी सजग रहते थे। उनके नाखून हमेशा मेनिक्योर रहते थे और वेष्टी साफ-सुथरी होती थी। वे इस बात का भी ध्यान रखते थे कि उनके आसपास के लोग कैसे दिख रहे हैं। उन्होंने एक बार रजनीकांत को पब्लिकली दाढ़ी के साथ न आने का मैसेज भेजा था।

naidunia_image

MGR यानी रामचंद्रन भी लुक्स को लेकर बहुत अलर्ट रहते थे। वह पर्सनल स्पेस को छोड़कर अपनी फर कैप कभी नहीं उतारते थे। चुनाव प्रचार के दौरान कई बार शर्ट बदलते थे और खूब परफ्यूम लगाते थे।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- सलमान ने रीति तिवारी को फटकार लगाई, कहा- मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं…रॉकस्टार कहने पर भी उठाए सवाल