• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • लाइफस्टाइल

बारिश में बढ़ता है डेंगू, मलेरिया का खतरा, इन बीमारियों से बचाव के लिए करें ये उपाय

बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं कई संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। इनमें डेंगू और मलेरिया सबसे प्रमुख हैं। जलभराव और घरों क...और पढ़ें

By Vinay YadavEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 11:18:18 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 11:18:18 AM (IST)
बारिश में बढ़ता है डेंगू, मलेरिया का खतरा, इन बीमारियों से बचाव के लिए करें ये उपाय
बारिश में बढ़ जाता है डेंगू, मलेरिया का खतरा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं कई संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है
  2. जलभराव और घरों के आसपास जमा साफ या गंदा पानी मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करता है
  3. बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं कई संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। इनमें डेंगू और मलेरिया सबसे प्रमुख हैं। जलभराव और घरों के आसपास जमा साफ या गंदा पानी मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करता है, जिससे इन बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं।

यह कहना है गहन चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. निखिलेश जैन का। उन्होंने बताया कि डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर आमतौर पर दिन के समय काटता है और साफ पानी में पनपता है। दूसरी ओर, मलेरिया एनोफिलीज मच्छर के जरिए फैलता है, जो अधिकतर शाम और रात के समय सक्रिय रहता है। मलेरिया का कारण प्लाज्मोडियम नामक परजीवी होता है, जो संक्रमित मच्छर के काटने से शरीर में पहुंचता है।


सिरदर्द, उल्टी और अत्यधिक थकान महसूस होना आम लक्षण हैं

डेंगू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर और जोड़ों में तेज दर्द, त्वचा पर चकत्ते तथा कमजोरी शामिल हैं। गंभीर स्थिति में प्लेटलेट्स कम होने लगती हैं। वहीं मलेरिया में तेज बुखार के साथ ठंड लगना, कंपकंपी, पसीना आना, सिरदर्द, उल्टी और अत्यधिक थकान महसूस होना आम लक्षण हैं।

इन बीमारियों से बचाव के लिए ये करें

इन बीमारियों से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि घर और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, टंकी, गमले और पुराने टायरों में जमा पानी नियमित रूप से बदलें। पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छरदानी या मच्छररोधी क्रीम का उपयोग करें। खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाना भी लाभदायक है। यदि तेज बुखार या अन्य लक्षण दिखाई दें तो स्वयं दवा लेने के बजाय विशेषज्ञ से परामर्श लें। डेंगू और मलेरिया का समय पर पता चल जाए तो इनका सफल उपचार संभव है।

प्रदेश का पहला हेल्थ एटीएम खुद हुआ ‘बीमार’, पांच महीने से नहीं हो रही जांचें, किट और सामग्री के अभाव में मरीज हो रहे परेशान