
लाइफस्टाइल डेस्क। ठंड ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ वायरल, सर्दी-जुकाम, स्वाइन फ्लू और सांस के मरीज बढ़ने लगते हैं। ऐसे में ठंड में बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है। रोजाना गुनगुना पानी, मौसमी फल का सेवन करें। विटामिन-सी इम्युनिटी बढ़ाता है। सुबह-शाम की ठंडी हवा से बचें।
बुजुर्ग और छोटे बच्चों को विशेष रूप से ठंड से बचाएं। बासी और बाहर का खाना, कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम से बचें। ताजा, गर्म और पौष्टिक भोजन लें। साफ-सफाई जरूरी है, हाथ बार-बार धोएं।
छींकते-खांसते समय रुमाल का उपयोग करें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें। घर में धूल-मिट्टी न जमने दें। खुद दवा न लें- बुखार, खांसी होने पर पेनकिलर या एंटीबायोटिक खुद से न लें। यह किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। अपने डाॅक्टर की सलाह से ही दवा लें।
डायबिटीज, हाइपरटेंशन और अस्थमा के मरीज नियमित दवा लें। फ्लू का टीका और समय पर स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं। रोजाना 20 मिनट की धूप अच्छी है।

शरीर के लिए क्यों जरूरी है Vitamin C? अगर इसकी कमी हो जाए तो क्या होगा