Wedding Trend: टैप करते ही खुलेगा वेडिंग शेड्यूल, गिनती बताएगी शादी में कितने दिन बाकी
डिजिटल पत्रिका का चलन भी बढ़ रहा है, जिसमें शादी की तारीख तक बचने वाले दिन, घंटे और सेकेंड की गिनती चलती रहती है। इसके साथ पसंद का गाना और शादी के सभी कार्यक्रमों की जानकारी भी जोड़ी जा सकती है।
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 05:13:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 05:32:45 PM (IST)
वेडिंग इन्वीटेशन का नया ट्रेंड।HighLights
- 3डी पैटर्न और कस्टमाइज्ड कार्ड
- डिजिटल पत्रिका में पसंद का गाना
- शादी की उल्टी गिनती का नया ट्रेंड
नईदुनिया प्रतिनिधि इंदौर। शादी का निमंत्रण अब सिर्फ तारीख, समय और आयोजन स्थल की जानकारी देने वाला कार्ड नहीं रह गया है। बदलते दौर में शादी के न्योते को खास और यादगार बनाने के लिए परिवार डिजाइन से लेकर उसकी पैकेजिंग और तकनीक तक पर ध्यान दे रहे हैं। कोई कपल की पसंद के रंग और थीम में कस्टमाइज्ड बॉक्स तैयार करवा रहा है तो कोई कार्ड में क्यूआर कोड और एनएफसी चिप लगवा रहा है।
वहीं डिजिटल पत्रिका का चलन भी बढ़ रहा है, जिसमें शादी की तारीख तक बचने वाले दिन, घंटे और सेकेंड की गिनती चलती रहती है। इसके साथ पसंद का गाना और शादी के सभी कार्यक्रमों की जानकारी भी जोड़ी जा सकती है।
कार्ड बाजार में अब पारंपरिक डिजाइन के साथ कई तरह के प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। खजूरी बाजार के इन्विटेशन कार्ड विक्रेता विवेक खंडेलवाल बताते हैं कि एमडीएफ (मीडियम डेंसिटी फाइबरबोर्ड) से तैयार होने वाले वेडिंग स्वीट बाॅक्स को कपल की पसंद के अनुसार बनवाया जा सकता है।
इसमें दो कांच की बरनियां, ड्राईफ्रूट का बाॅक्स और शादी से जुड़ी जानकारी रखने की व्यवस्था रहती है। बाक्स को वेलवेट थीम में पिंक जैसे पसंदीदा रंगों के साथ तैयार किया जाता है। इसमें शादी का पूरा मैटर रखने के लिए दो फरमान दिए जाते हैं। यदि जानकारी ज्यादा हो तो तीसरा फरमान भी जोड़ा जा सकता है।
इस तरह के एमडीएफ स्वीट बाॅक्स की कीमत करीब 2,000 से 2,100 रुपये है। फरमान वाली पत्रिका राजा महाराजाओं के समय की याद दिला देता है और दिखने भी एस्थेटिक लुक है तो आज की जनरेशन इस तरह के कार्ड ज्यादा पसंद कर रही हैं।
इसी तरह इंपोर्टेड रफ पेपर से तैयार होने वाले कार्ड भी पसंद किए जा रहे हैं। इसमें अंदर की ओर 3डी पैटर्न दिया जाता है और बीच में कपल का नाम लिखा जाता है। कार्ड खोलने पर तीन इंटरलीव्स निकलती हैं, जिन्हें एमडीएफ से तैयार कर उन पर यूवी प्रिंटिंग की जाती है।
इसमें कागज की गुणवत्ता और प्रिंटिंग को खास रखा जाता है। कपल अपनी पसंद के अनुसार रंग और डिजाइन भी चुन सकते हैं। देखने में रिच लगने वाले इस कार्ड की कीमत करीब 700 रुपये है।
![naidunia_image]()
3डी पैटर्न और कस्टमाइज्ड कार्ड
दोस्तों से तुलना करना और टेंशन पालना, टीन एज में हार्मोनल बदलावों से आते हैं ऐसे इमोशनल विचार
खास मेहमानों के लिए 3,000 से 5,000 रुपये तक कार्ड
- आशीष गुजर, इन्विटेशन कार्ड विक्रेता बताते हैं कि एमडीएफ बाक्स भी ग्राहकों के लिए एक खास चीज है। इसे खास मेहमानों को व्यक्तिगत रूप से देने के लिए तैयार कराया जाता है।
- इसकी कीमत डिजाइन, आकार और अंदर रखी जाने वाली चीजों के अनुसार करीब 500 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक होती है।
- बाजार में 2,500 से 3,000 रुपये और 5,000 रुपये तक के बाक्स भी उपलब्ध हैं।
- ऐसे बाक्स में कार्ड के साथ अन्य चीजों को भी आकर्षक तरीके से रखा जा सकता है।
- इनकी बनावट शाही घरानों जैसी होती है। जो खास मेहमानों को देने के लिए एक नजर में पसंद आ जानी वाली पत्रिका है।
कार्ड टैप करते ही खुलेगा डिजिटल न्योता
- इन्विटेशन कार्ड में तकनीक का इस्तेमाल भी नया बदलाव है। एनएफसी (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) आधारित स्मार्ट कार्ड को मोबाइल के पास टैप करने पर शादी का डिजिटल निमंत्रण खुल जाता है।
- वहीं क्यूआर कोड वाले कार्ड को मोबाइल कैमरे से स्कैन करके भी जानकारी देखी जा सकती है। इसके लिए अलग से एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती।
- एक ही डिजिटल पेज पर हल्दी, संगीत, शादी और रिसेप्शन का कार्यक्रम, आयोजन स्थल का मैप, फोटो और वीडियो जैसी जानकारियां जोड़ी जा सकती हैं।
- कुछ विकल्पों में मेहमानों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए डिजिटल आरएसवीपी की सुविधा भी मिलती है। इस तरह पारंपरिक कार्ड के साथ डिजिटल जानकारी साझा करना आसान हो जाता है।
डिजिटल पत्रिका में गाने के साथ शादी की उल्टी गिनती
- अब डिजिटल पत्रिका का चलन भी बढ़ रहा है। इसमें परिवार अपनी पसंद के अनुसार फार्मेट चुने जा सकते हैं। पत्रिका में कपल की तस्वीरों और शादी से जुड़ी जानकारी के साथ पसंद का गाना जोड़ा जाता है।
- इसकी खासियत यह है कि इसमें शादी की तारीख तक बचे हुए दिन, घंटे और सेकेंड की लाइव गिनती दिखाई देती रहती है।
- यानी मेहमान जब भी पत्रिका खोलेंगे, उन्हें शादी में कितना समय बाकी है, इसकी जानकारी मिल जाएगी। डिजिटल पत्रिका को मोबाइल पर आसानी से साझा किया जा सकता है।
- इससे छपाई की जरूरत कम होती है और शादी के कार्यक्रमों में बदलाव होने पर डिजिटल जानकारी अपडेट करना भी सुविधाजनक हो सकता है।