• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • आलीराजपुर

आलीराजपुर में आधी रात को अचानक सामने आ गया तेंदुआ, पुलिस जवानों के सामने करता रहा चहलकदमी

कट्ठीवाड़ा अंचल में आधी रात को उस वक्त हलचल मच गई, जब ग्राम कवछा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेंदुआ चहलकदमी करता दिखाई दिया। हैरानी की बात यह रही कि तेंदुआ पुलिस के रात्रि गश्ती दल के सामने से गुजरता रहा।

By vishal anand chhatiyeEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 09:55:29 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 09:55:29 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
आलीराजपुर में आधी रात को अचानक सामने आ गया तेंदुआ, पुलिस जवानों के सामने करता रहा चहलकदमी
जंगल में दिखाई दिया तेंदुआ। -सौजन्य

HighLights

  1. रात पौने तीन बजे कैमरे में कैद हुई जंगल के शिकारी की हलचल
  2. फुटेज सामने आने से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
  3. पुलिस जवानों ने उसकी गतिविधियों का फुटेज भी रिकॉर्ड कर लिया

नईदुनिया न्यूज, कट्ठीवाड़ा (आलीराजपुर) : कट्ठीवाड़ा अंचल में आधी रात को उस वक्त हलचल मच गई, जब ग्राम कवछा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेंदुआ चहलकदमी करता दिखाई दिया। हैरानी की बात यह रही कि तेंदुआ पुलिस के रात्रि गश्ती दल के सामने से गुजरता रहा। इस दौरान पुलिस जवानों ने उसकी गतिविधियों का फुटेज भी रिकॉर्ड कर लिया।

अब यह दृश्य सामने आने के बाद क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में चर्चा और चिंता बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार, घटना रात्रि करीब पौने तीन बजे की है। पुलिस जवान नियमित रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सड़क पर सामने एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ कुछ दूरी तक जवानों के आगे-आगे चलता रहा।


पेट्रोल पंप की चहारदीवारी के भीतर पहुंचा और उसे फांदकर जंगल की ओर निकल गया

इसके बाद वह कवछा पेट्रोल पंप की चहारदीवारी के भीतर पहुंचा और उसे फांदकर जंगल की ओर निकल गया।जंगल से आबादी की ओर क्यों आ रहे वन्यजीव।इस संबंध में कट्ठीवाड़ा रेंज ऑफिसर सतेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए भोजन और पानी की तलाश में कभी-कभी भटककर आबादी वाले क्षेत्रों में आ जाते हैं।

कट्ठीवाड़ा में घने जंगल होने के कारण वन्यजीवों की आबादी क्षेत्र में आवाजाही की संभावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पगमार्क की जांच करवाई जाएगी तथा वन विभाग के स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

खुले में बंधे मवेशी और ग्रामीणों की आवाजाही बनी चिंता

ग्रामीणों ने तेंदुए की आबादी क्षेत्र में मौजूदगी पर चिंता जताई है। नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में पालतू मवेशियों और पक्षियों को अक्सर खुले में रखा जाता है। वहीं देर रात तक ग्रामीणों की आवाजाही भी जारी रहती है।

ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से पालतू पशुओं के साथ ही लोगों की सुरक्षा को लेकर भी आशंका बनी हुई है।फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर जंगल से सटे गांवों में वन्यजीवों की आवाजाही और ग्रामीणों की सुरक्षा का सवाल खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक करने की अपेक्षा जताई है।

यह भी पढ़ें- 'तेंदुए की खबर फैली, सर्चिंग में मिले सियार'; भोपाल के लहारपुर में अफरा-तफरी, वन विभाग अलर्ट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।