• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • आलीराजपुर

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा, फिर दुर्घटना दिखाने शव पर दो बार चढ़ाया ट्रैक्टर

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

By vishal anand chhatiyeEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 02:07:45 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 02:30:34 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा, फिर दुर्घटना दिखाने शव पर दो बार चढ़ाया ट्रैक्टर
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश। - एआई इमेज

HighLights

  1. अवैध संबंधों के बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की खौफनाक साजिश
  2. खेत में ले जाकर रस्सी से गला घोंटा और दुर्घटना दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर
  3. घटनास्थल पर छूटे मोबाइल फोन की तकनीकी जांच से हुआ इस हत्याकांड का पूरा खुलासा

नईदुनिया प्रतिनिधि, आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोरधी में एक व्यक्ति की मौत को पहले सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में यह सुनियोजित हत्या निकली।

पुलिस के मुताबिक, युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। हत्या के बाद सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव और स्कूटी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पोस्टमार्टम में सामने आया हत्या का राज

पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को ग्राम मोरधी में दिलीप पिता अबेसिंह वास्कले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शुरुआत में मामला सड़क दुर्घटना का मानकर चांदपुर थाने में केस दर्ज किया गया। हालांकि, घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया।

जिला अस्पताल में पांच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंटना सामने आई। इसके बाद पुलिस ने इसे हत्या मानकर जांच शुरू की।

naidunia_image

पत्नी के प्रेम संबंध बने हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सेंगली के गांव के ही रमेश पिता मोती से पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी दिलीप को लग गई थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। पुलिस के मुताबिक, इसी के चलते सेंगली और रमेश ने दिलीप को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

नशे की हालत में पति को खेत में ले जाकर घोंटा गला

घटना वाले दिन सेंगली ने रमेश को फोन कर बताया कि दिलीप अत्यधिक शराब के नशे में है। इसके बाद रमेश अपने साथियों महेश और सिलदार के साथ पहुंचा। आरोप है कि तीनों दिलीप को घर के पीछे तुअर के खेत में ले गए और पीले रंग की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

ट्रैक्टर से कुचला शव और स्कूटी

हत्या के बाद आरोपियों ने इसे सड़क हादसा दिखाने की योजना बनाई। शव को दिलीप की स्कूटी पर रखकर चांदपुर-साकड़ी रोड के पास ले जाया गया। वहां दशरिया और नानसिंह भी पहुंचे। पुलिस के अनुसार, दशरिया ने ट्रैक्टर से शव और स्कूटी पर दो बार आगे-पीछे करते हुए ट्रैक्टर चढ़ाया, ताकि मामला दुर्घटना लगे। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर छिपाकर अपने घर चले गए।

घटनास्थल पर मिले मोबाइल से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन मिला। तकनीकी जांच में यह मोबाइल दशरिया का निकला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद हत्या की साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई।

यह भी पढ़ें- आगरा हत्याकांड: खीर में नशीली गोलियां, फिर हत्या और घर में दफनाया शव; पत्नी ने पूछताछ में खोला पूरा राज

पत्नी सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सेंगली, रमेश, महेश, दशरिया और नानसिंह उर्फ नानका को गिरफ्तार किया है। मामले का एक अन्य आरोपी सिलदार पिता जुरलिया फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने प्रकरण में हत्या, साक्ष्य मिटाने, आपराधिक षड्यंत्र और सामूहिक आपराधिक कृत्य से संबंधित धाराएं 103(1), 238, 61(2) और 3(5) बीएनएस बढ़ाई हैं। मामले की विवेचना जारी है। कार्रवाई में चांदपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीपसिंह चंदेल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- आलीराजपुर में बड़ी वारदात, पत्नी ने पति को मारकर जलाई लाश, बचे हिस्सों को घर के पीछे रेत में गाड़ा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।