• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • आलीराजपुर

आलीराजपुर में बड़ी वारदात, पत्नी ने पति को मारकर जलाई लाश, बचे हिस्सों को घर के पीछे रेत में गाड़ा

आरोपी पत्नी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पति उसके चरित्र को लेकर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

By vishal anand chhatiyeEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 11:37:56 AM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 11:48:23 AM (IST)
आलीराजपुर में बड़ी वारदात, पत्नी ने पति को मारकर जलाई लाश, बचे हिस्सों को घर के पीछे रेत में गाड़ा
महिला ने रेत में गाड़ दिया था पति का शव। पुलिस ने किया गिरफ्तार।

HighLights

  1. चरित्र पर शक को लेकर आए दिन होता था विवाद
  2. लट्ठ से पति पर वार कर की हत्या, बाद शव जलाया
  3. गुजरात से बेटा घर पहुंचा तो खुला हत्या का राज

नईदुनिया प्रतिनिधि, आलीराजपुर। उदयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ताती-अंबा के पुजारा फलिया में 15 दिन से लापता एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रामा वाकला (50) का शव उसके ही घर के पीछे बने कमरे में रेत के नीचे दबा मिला। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी नाहजुबाई (47) ने पूछताछ में पति की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बेटे ने मां से सख्ती से पूछा तो खुला राज

पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर को मृतक के बेटे राहुल ने सूचना दी कि उसके पिता करीब 15 दिनों से लापता हैं। पिता के अचानक गायब होने से उसे अनहोनी की आशंका हुई। गुजरात के राजकोट में मजदूरी कर रहे राहुल के घर लौटने के बाद उसने अपनी मां से पिता के बारे में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संदेह गहराने पर घर की तलाशी ली गई। इसी दौरान घर के पीछे स्थित कमरे में रेत के नीचे दबे मानव अवशेष दिखाई दिए। सूचना मिलते ही उदयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।


लट्ठ से हमला, फिर शव को जलाकर रेत में दबाया

पुलिस के अनुसार पूछताछ में नाहजुबाई ने कथित तौर पर बताया कि पति उसके चरित्र को लेकर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। करीब 17 दिन पहले हुए विवाद के दौरान उसने लट्ठ से पति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया। शव पूरी तरह नहीं जल सका तो उसके अधजले अवशेषों को कमरे में रेत के नीचे दबाकर छिपा दिया गया।

पहचान मिटाने के लिए दस्तावेज और फोटो भी जलाए

पुलिस के मुताबिक शव को जलाने के दौरान मृतक के पहचान पत्र, फोटो और अन्य दस्तावेज भी आग के हवाले किए गए। पुलिस ने मौके से मानव अवशेष बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेजे हैं। अब पीएम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- इश्क में अंधी भाभी ने देवर संग मिलकर उजाड़ा अपना ही सुहाग, पति की जान लेने को रोटी में मिला दी चूहे मारने की दवा

17 दिन तक घर में दफन रहा राज

रामा के अचानक गायब होने के बाद परिवार और ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं थीं, लेकिन घर के पीछे रेत के नीचे छिपा सच करीब दो सप्ताह से ज्यादा समय तक दबा रहा। बेटे की पूछताछ के बाद जब घर की तलाशी हुई तो पूरा मामला सामने आया।

उदयगढ़ थाना प्रभारी ब्रजभूषण हिरवे के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले के प्रत्येक पहलू की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, गला दबाने के बाद गर्दन में गोदा पेचकस, छतरपुर में खूनी इश्क का खौफनाक अंत