• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • आलीराजपुर

आलीराजपुर में विभाग की सुस्ती पर भारी तेंदुए का आतंक, पिंजरे में आया बच्चा, बड़ा तेंदुआ कर रहा बकरे-बकरियों का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

एक महीने से तेंदुए का खौफ इस कदर हावी है कि ग्रामीणों का जीना मुहाल हो चुका है। पूरा इलाका दहशत मे है।

By Bhupendra SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 22 May 2026 11:57:56 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 11:57:56 AM (IST)
आलीराजपुर में विभाग की सुस्ती पर भारी तेंदुए का आतंक, पिंजरे में आया बच्चा, बड़ा तेंदुआ कर रहा बकरे-बकरियों का शिकार, ग्रामीणों में दहशत
पिछले दिनों तेंदुए के बच्चे को वन विभाग की टीम ने पकड़ा था। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तेंदुआ आए दिन ग्रामीणों के मवेशियों (बकरा, बकरी और बतख) को अपना शिकार बना रहा है
  2. देर रात भी शातिर तेंदुए ने एक बंधे हुए बकरे को अपना निवाला बना लिया
  3. भारी मशक्कत के बाद पिंजरे में तेंदुए का एक बच्चा तो कैद हो गया था

नईदुनिया न्यूज, जोबट (झाबुआ)। जोबट के समीप ग्राम कंदा में लगभग पिछले एक महीने से तेंदुए का खौफ इस कदर हावी है कि ग्रामीणों का जीना मुहाल हो चुका है। पूरा इलाका दहशत मे है, लेकिन क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाला वन विभाग क्या कर रहा है समझ से परे है।

आलम यह है कि तेंदुआ आए दिन ग्रामीणों के मवेशियों (बकरा, बकरी और बतख) को अपना शिकार बना रहा है, बुधवार देर रात भी शातिर तेंदुए ने एक बंधे हुए बकरे को अपना निवाला बना लिया, जिसने विभाग की मुस्तदी की पोल खोलकर रख दी है।


तेंदुए के बच्चे को पकड़कर खुद की पीठ थपथपा रहा वन विभाग

ग्रामीणों के दबाव के बाद पिछले सप्ताह इंदौर और जोबट वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी मुश्किल से जाल बिछाया था। भारी मशक्कत के बाद पिंजरे में तेंदुए का एक बच्चा तो कैद हो गया था, लेकिन असली खतरा यानी ''बड़ा तेंदुआ'' अब भी वन विभाग की पकड़ से कोसों दूर है। बच्चे के पकड़े जाने के बाद वन अमला अपनी पीठ थपथपाने में जुटा है, जबकि हकीकत यह है कि मुख्य शिकारी खुलेआम घूम रहा है।

एक महीना बीता, पिंजरे बदलने का खेल चलता रहा मैदानी स्तर पर कोई ठोस रणनीति नही

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक महीने से तेंदुए की मूवमेंट लगातार बनी हुई है। जोबट वन विभाग ने कई बार पिंजरे लगाए, लोकेशन बदली, लेकिन मैदानी स्तर पर कोई ठोस रणनीति नजर नहीं आई। एक महीने का लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी मुख्य तेंदुए को न पकड़ पाना वन विभाग की कार्यप्रणाली और उसकी ''एक्सपर्ट'' टीम की काबिलियत पर बड़े सवाल खड़े करता है।

ज्यादा गर्मी के कारण आबादी की ओर रुख

जानकारों के मुताबिक, भीषण गर्मी के कारण पानी और शिकार की तलाश में तेंदुए ने इस ग्रामीण इलाके में अपना डेरा जमा लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अब अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। एक ग्रामीण ने गुस्से में कहा

वन विभाग को कोई बडी घटना होने का इंतजार है। एक महीना हो गया, मवेशी मरे जा रहे हैं लेकिन तेंदुए को पकड़ने में सफलता नहीं मिल पा रही है। अब देखना यह है कि ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ाने वाले इस तेंदुए को वन विभाग कब तक पिंजरे में कैद कर पाता है, या फिर ग्रामीण इसी तरह तेंदुए के खौफ और वन विभाग की नाकामी के बीच पिसते रहेंगे।

खंडवा में तेंदुए की तलाश में निकले ग्रामीणों को मिला युवक का शव, लकड़बग्घे के हमले की आशंका