• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • आलीराजपुर

हैकर्स के निशाने पर एमपी के IAS, अलीराजपुर कलेक्टर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, हैकरों ने की पैसों की मांग

MP News: कलेक्टर नीतू माथुर का सोशल मीडिया अकाउंट किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है। इस गंभीर घटना की जानकारी स्वयं कलेक्टर ने सार्वजनिक र...और पढ़ें

By Manoj BhadoriyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 22 Oct 2025 07:09:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Oct 2025 07:09:36 PM (IST)
हैकर्स के निशाने पर एमपी के IAS, अलीराजपुर कलेक्टर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, हैकरों ने की पैसों की मांग
अलीराजपुर कलेक्टर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. अलीराजपुर कलेक्टर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक
  2. अलीराजपुर कलेक्टर ने तुरंत साइबर सेल को बताया
  3. हैकरों ने की पैसों की मांग, साइबर सेल कर रही जांच

नईदुनिया न्यूज, अलीराजपुर। कलेक्टर नीतू माथुर का सोशल मीडिया अकाउंट किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है। इस गंभीर घटना की जानकारी स्वयं कलेक्टर ने सार्वजनिक रूप से साझा करते हुए आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके नाम से सोशल मीडिया पर संदेश या काल के माध्यम से आर्थिक मदद की मांग की जा रही है, जो कि पूर्णतः फर्जी और अवैधानिक है।

इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मंगलवार की शाम लगभग सवा सात बजे जिला सूचना विज्ञान केंद्र के तूफानसिंह को कलेक्टर के नाम से एक संदिग्ध मैसेज प्राप्त हुआ। संदेश की भाषा और मांग को देखकर उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना कलेक्टर नीतू माथुर को दी। तत्पश्चात कलेक्टर ने तुरंत साइबर सेल को पूरे मामले से अवगत कराया, जहां से जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।


इस तरह के संदेशों से रहें सावधान

हैकर्स द्वारा भेजे जा रहे संदेशों में किसी निजी और आपातकालीन परिस्थिति का हवाला देते हुए एक ग्राहक के खाते में तत्काल पैसे भेजने की अपील की जा रही है। संदेश में लिखा जा रहा है कि मुझे एक जरूरी काम के लिए आपकी मदद चाहिए। मैं मीटिंग में हूं, ऑनलाइन बैंकिंग काम नहीं कर रही। कृपया एक ग्राहक के खाते में थोड़ी राशि ट्रांसफर कर दें, शाम तक लौटा दूंगा। यह संदेश पूरी तरह भ्रामक और धोखाधड़ी का हिस्सा है। आमजन से अपील की गई है कि वे इस प्रकार के किसी भी संदेश, काल या अनुरोध पर विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार का आर्थिक लेनदेन करें।

पहले भी हो चुका है ऐसा मामला

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब अलीराजपुर में इस प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हुई हो। पूर्व में तत्कालीन कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर का भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ था और उसी तरह के संदेशों के माध्यम से लोगों से पैसे मांगे गए थे। कलेक्टर नीतू माथुर ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि, मेरे नाम से किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता की मांग की जा रही हो, तो कृपया उसे नजरअंदाज करें। यह एक गंभीर साइबर अपराध है और इसकी जांच की जा रही है। सभी से निवेदन है कि ऐसे किसी भी काल या मैसेज पर विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग करें।

यह भी पढ़ें- गंदगी देख बिफरे नगर परिषद CMO ने BJP नेता के घर फिंकवाया कचरा, Video वायरल होने पर मचा बवाल

प्रशासन और पुलिस सतर्क

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर अपराधियों की तलाश में जुट गया है। संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की संदेहास्पद गतिविधि की तत्काल सूचना प्रशासन या पुलिस को दें।