• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अनूपपुर

अनूपपुर हत्याकांड: मां की ममता फिर हार गई, बेटे की रस्सी नहीं खोलती तो बच जाती 4 जानें

नौरोजाबाद के मरदरी से करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ ननिहाल आया युवक प्रेम सिंह ने मां, नाना-नानी, मामा की बेटी को मौत के घाट उतारा दिया। हमले मे...और पढ़ें

By Dheeraj BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 06:00:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 06:00:31 PM (IST)
अनूपपुर हत्याकांड: मां की ममता फिर हार गई, बेटे की रस्सी नहीं खोलती तो बच जाती 4 जानें
एक ही पल में चार जानें चली गईं, जिससे घर का माहौल मातमी हो गया है। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. आरोपी मरदरी का उपसरपंच भी बताया जा रहा है
  2. एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ आया था ननिहाल
  3. सनी धाम के पंडा गंगा सिंह का भी उपचार जारी

धीरज कुमार बाजपेई, नईदुनिया, अनूपपुर। नौरोजाबाद के मरदरी से करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ ननिहाल आया युवक प्रेम सिंह को थोड़ा सा भी इस बात का अंदाजा नहीं रहा होगा कि नियति उसके लिए क्या सोचकर बैठी है। एक ही पल में चार जानें चली गईं, जिससे घर का माहौल मातमी हो गया है।

सनी धाम के पंडा से मारपीट बनी हत्या की वजह

अनूपपुर में पुष्प राजगढ़ के ग्राम अमोदा बिजौरा आया अपने नाना-नानी के यहां था। किसी बात को लेकर सनी धाम के पंडा गंगा सिंह के साथ मारपीट कर दी।

गुस्साए ग्रामीणों ने रस्सी से बांध दिया

गुस्साए ग्रामीणों ने प्रेम सिंह को पकड़कर उसके नाना-नानी के घर ले जाकर रस्सी से बांध दिया। अब मां तो मां ठहरी, अपने बेटे की परेशानी देखकर अनुपिया बाई ने उसकी रस्सी खोल दी।

रस्सी खुलते ही सबसे पहले मां को ही मार डाला

रस्सी से मुक्त होते ही बेटे ने अपनी मां पर ही हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपने नाना संपत और नानी भन्नी पर भी लाठी-डंडे से हमला किया। तीनों की मौत के बाद मामा चैन सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर दिया।


सनी धाम के पंडा की हालत भी गंभीर

सभी घायलों को उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। वहीं सनी धाम के पंडा गंगा सिंह का भी उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

अनहोनी से बचने के लिए पुलिस बल तैनात

अनूपपुर एसपी सहित उमरिया और अनूपपुर पुलिस का अमला मौके पर पहुंचकर जांच में जुटा है। अनहोनी से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

मां से मारपीट में एक वर्ष पूर्व जेल जा चुका है

आरोपी ने करीब एक वर्ष पहले भी अपने गांव मरदरी में मां के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और वह जेल भी गया था। आरोपी ग्राम मरदरी का उपसरपंच भी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के होटल में पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, एक साल से मिलता था चोरी-छिपे