• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के होटल में पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, एक साल से मिलता था चोरी-छिपे

शुक्रवार को महिला को पति के मोबाइल से पता चला था कि वह किसी से मिलने के लिए होटल जाने वाला है। इसके बाद उसने पति को पकड़ने की योजना बनाई।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 10:55:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 10:55:05 PM (IST)
जबलपुर के होटल में पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, एक साल से मिलता था चोरी-छिपे
कमरे में पति और प्रेमिका आपत्तिजनक स्थिति में मिले। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. घर से काम से बाहर जाने का बोलकर निकला
  2. होटल में पत्नी ने दोनों को साथ देखकर खोया आपा
  3. थाने पहुंचने के बाद भी होता रहा जमकर विवाद

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र के देवताल स्थित होटल में पत्नी ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इसके बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ।

महिला को संदेह था कि पति किसी और के संपर्क में है

महिला को कुछ समय से संदेह था कि उसका पति किसी और महिला के संपर्क में है। शुक्रवार को महिला को पति के मोबाइल से पता चला था कि वह किसी से मिलने के लिए होटल जाने वाला है। इसके बाद उसने पति को पकड़ने की योजना बनाई।

कमरा नंबर 103 का दरवाजा खुलवाया।

दोपहर को जब पति घर से काम से बाहर जाने का बोलकर निकला तो पत्नी ने उसका पीछा किया। वह देवताल स्थित होटल बैलेंसिंग राक पहुंची और कमरा नंबर 103 का दरवाजा खुलवाया।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई

कमरे में पति अरुण यादव और उसकी कथित प्रेमिका आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इसके बाद उसने पति की पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर गढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई।

काफी देर तक विवाद और हंगामा चलता रहा

थाने में भी काफी देर तक विवाद और हंगामा चलता रहा। महिला का आरोप है कि उसका लगभक एक वर्ष से कथित महिला से चोरी-छिपे मिलता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृत कर्मचारी के स्वजनों को 20 लाख मुआवजा दिया जाए

मप्रविमं तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने करंट लगने से मृत ठेका कर्मी संदीप भूमिया के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पूर्व शहर संभाग के सिविल लाइन क्षेत्र में 33 केवी लाइन की पोल शिफ्टिंग का कार्य ठेकेदार शैलेंद्र चौरसिया द्वारा कराया जा रहा था।


संदीप चालू 11 केवी लाइन में चढ़ गया, करंट से हुई थी मौत

30 सितंबर की शाम संदीप चालू 11 केवी लाइन में चढ़ गया, जिससे करंट लगने पर नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। संघ ने घटना की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में प्रेम विवाह के बाद बीमा की रकम का लालच, दो माह की गर्भवती थी; पिकअप से कुचलवाया