• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अनूपपुर

अनूपपुर में पत्‍नी को गाली देकर खाना मांगा, मना करने पर नशे में पोते ने की दादा की हत्‍या; पिता पर भी हमला

बहू की चीख सुनकर दादा गोरेलाल पनिका ने बीच-बचाव किया। रवि ने उन्हें भी गालियां दीं। दादा पुलिस को सूचना देने सड़क पर निकले, तभी रवि ने पीछे से उन पर ड...और पढ़ें

By Ganesh RajakEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 06:51:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 06:51:39 PM (IST)
अनूपपुर में पत्‍नी को गाली देकर खाना मांगा, मना करने पर नशे में पोते ने की दादा की हत्‍या; पिता पर भी हमला
जिला अस्पताल चौकी में पंचनामा कार्रवाई करती जैतहरी पुलिस। नईदुनिया

HighLights

  1. पत्नी को रात में खाना नहीं देना पड़ा भारी
  2. पोते रवि पनिका की तलाश शुरू कर दी है
  3. पिता के ऊपर भी हमला कर फरार हो गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, अनूपपुर। जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के बेलिया गांव में एक पोते ने 85 वर्षीय दादा गोरेलाल पनिका को डंडे से पीटकर ऐसा अधमरा कर दिया कि अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

गंभीर रूप से घायल दादा ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर पोते रवि पनिका की तलाश शुरू कर दी है।

लकड़ी की चौकी से मारने पीटने लगा

थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया, वारदात 30 सितंबर रात एक बजे के बाद की है। आरोपी रवि पनिका शराब के नशे में घर लौटा। उसने पत्नी को जगाकर खाना मांगा और गालियां दीं। पत्नी के मना करने पर रवि ने लकड़ी की चौकी से मारने पीटने लगा।

  • हमले में दादा के एक हाथ की हड्डी दो जगह से टूट गई, सर और कमर में गंभीर चोटें आईं।
  • घायल गोरेलाल सड़क पर गिर गए। इस दौरान रवि के पिता प्यारेलाल ने उसे रोकने की कोशिश की।
  • आरोपी पिता के ऊपर भी हमला कर फरार हो गया। सूचना पाकर 112 डायल पुलिस पहुंची और
  • घायल गोरेलाल और उसके बेटे प्यारेलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
  • जहां गुरुवार की रात वृद्ध गोरेलाल पनिका की इलाज के दौरान मौत हो गई।
  • मारपीट के इस घटना में आरोपी की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
  • पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है लेकिन शुक्रवार शाम तक सफलता नहीं मिल पाई।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में गड्ढों की मरम्मत का नया फॉर्मूला, कोल्ड मिक्स एस्फाल्ट से गोहलपुर की सड़कें हुईं समतल