• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अनूपपुर

अनूपपुर में पाली के पास बाइक सवार पु‍ल से नीचे गिरा, राहगीरों ने पुलिस को बुलाया; नानी समेत दोनों नातियों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों एवं राहगीरों के अनुसार, घटना के समय स्थानीय लोगों ने हादसा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल...और पढ़ें

By Ganesh RajakEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 04:33:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 04:33:57 PM (IST)
अनूपपुर में पाली के पास बाइक सवार पु‍ल से नीचे गिरा, राहगीरों ने पुलिस को बुलाया; नानी समेत दोनों नातियों की मौत
दुर्घटना के बाद पुल के नीचे गिरे तीनों बाइक सवार। सौजन्‍य पुलिस

HighLights

  1. वाहन की टक्कर से दुर्घटना होने की आशंका जताई
  2. मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी
  3. वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि,अनूपपुर। फुनगा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली के समीप मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार नानी समेत दोनों नाती गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

कारण की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी

राहगीरों के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

बकेली के रहने वाले थे मरने वाले तीनों

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल में सवार तीनों की पहचान आर्यन पिता रामस्वरूप केवट 21 वर्ष, पंकज पिता राजेश केवट 22 वर्ष तथा देववती पति केवट 56 वर्ष निवासी बकेली के रूप में हुई है।

पंकज केवट ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया

बताया जा रहा है कि हादसे में महिला देववती केवट की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, पंकज केवट ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल आर्यन केवट को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।


  • प्रत्यक्षदर्शियों एवं राहगीरों के अनुसार, घटना के समय स्थानीय लोगों ने हादसा देखा।
  • तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
  • प्रारंभिक तौर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है।

मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसमें किसी अज्ञात वाहन की भूमिका है, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- साढ़े चार माह बाद याद आई 600 रुपये में कैसे खरीदें दो यूनिफाॅर्म? जबलपुर में बच्‍चों के खातों में आएगी राशि