• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अनूपपुर

गिरफ्तारी के लिए कोलकाता पुलिस रायपुर पहुंची, भनक लगते ही अनूपपुर का कारोबारी फरार

कोलकाता हाई कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पहुंची पुलिस टीम खम्हारडीह थाने में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही थी। तभी पुलिस के आने की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो गया।

By Ganesh RajakEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 08:36:39 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 08:36:39 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
गिरफ्तारी के लिए कोलकाता पुलिस रायपुर पहुंची, भनक लगते ही अनूपपुर का कारोबारी फरार
वह वर्तमान में रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित कचना के आनंदम वर्ल्ड सिटी में रह रहा था। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी के साथ धोखाधड़ी का आरोप
  2. एक हजार करोड़ से अधिक की संपत्तियों और शेयरों पर कब्जे का मामला
  3. पुलिस अब संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है कारोबारी महेंद्र गोयनका

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका अनूपपुर जिले के रहने वाला निकला। वह वर्तमान में रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित कचना के आनंदम वर्ल्ड सिटी में रह रहा था।

संभावित ठिकानों पर तलाश जारी

गोयनका की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को कोलकाता पुलिस रायपुर पहुंची। कोलकाता हाई कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पहुंची पुलिस टीम खम्हारडीह थाने में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही थी। तभी पुलिस के आने की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो गया। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।


कई अन्य कंपनियों में निदेशक और साझेदार भी

महेंद्र गोयनका का कारोबार माइनिंग, मिनरल्स, इस्पात, जेम्स और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में फैला हुआ है। वह कई अन्य कंपनियों में निदेशक और साझेदार भी है। मामला यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर कथित कब्जे का है।

शेयरों का मालिकाना हक बदलने का आरोप

कोलकाता के बोबाजार थाने में दर्ज एफआइआर के अनुसार, गोयनका और उनके सहयोगियों पर जाली दस्तावेज, फर्जी हस्ताक्षर और कंपनी की नकली मुहरों के जरिये शेयरों का मालिकाना हक बदलने का आरोप है। शिकायत में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने की साजिश का भी आरोप लगाया गया है।

मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के पांच हजार शेयर थे

शिकायतकर्ता एडमिट विनट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गोपाल कुमार यादव के मुताबिक, उनकी कंपनी के पास व्यू टेक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के पांच हजार शेयर थे। ये शेयर चार फरवरी 2018 को विधिवत उनकी कंपनी के नाम दर्ज हुए थे। आरोप है कि बाद में संशोधित वार्षिक रिटर्न में इन्हें महेंद्र गोयनका एंड संस के नाम दिखा दिया गया।

आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर

इस मामले में 30 अक्टूबर 2026 को बोबाजार थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी। इसमें महेंद्र गोयनका समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस धोखाधड़ी और जालसाजी सहित संबंधित धाराओं में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में खुला प्रदेश का पहला संभागीय उच्च शिक्षा कार्यालय, 5.40 करोड़ रुपये से बना भव्य भवन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।