• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अशोकनगर

अशोकनगर: खेल-खेल में फंदा लगने से 12 वर्षीय बालिका की मौत; छोटी बहन के साथ खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा

अशोकनगर जिले के पिपरई थाना क्षेत्र के खोरीबरी गांव में 12 वर्षीय पिंकी प्रजापति की घर में खेलते समय फंदा लगने से मौत हो गई।

By Sachin SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 03:17:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 03:17:35 PM (IST)
अशोकनगर: खेल-खेल में फंदा लगने से 12 वर्षीय बालिका की मौत; छोटी बहन के साथ खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. खेल के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
  2. घर में खेलते समय फंदा लगने से मौत हो गई
  3. बहन ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर/ पिपरई। थाना क्षेत्र के खोरीबरी गांव में खेल के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालिका की जान चली गई। घटना के समय बच्ची अपने घर में छोटी बहन के साथ खेल रही थी, जबकि माता-पिता फसल कटाई के लिए खेत पर गए हुए थे।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक छा गया।

फंदा लगते ही मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार खोरीबरी निवासी पिंकी प्रजापति पुत्री हलकई प्रजापति अपनी छोटी बहन तनु के साथ घर पर थी। बताया जा रहा है कि खेलते समय पिंकी ने फांसी लगाने का खेल खेलने की बात कही।

इसके बाद उसने घर के छप्पर की लकड़ी में रस्सी बांधकर अपने गले में फंदा डाल लिया। फंदा कसने पर वह चीखने-चिल्लाने लगी।

यह भी पढ़ें- रायसेन के बांसखेड़ा में दर्दनाक हादसा; खेत पर मोटर निकालते हुए किसान की करंट लगने से मौत

बहन के सामने हादसा

बड़ी बहन की हालत देखकर घबराई तनु तुरंत खेत पर पहुंची और माता-पिता को घटना की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में घर पहुंचे, लेकिन तब तक पिंकी की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर पिपरई पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।