रायसेन के बांसखेड़ा में दर्दनाक हादसा; खेत पर मोटर निकालते हुए किसान की करंट लगने से मौत
रायसेन जिले के सलामतपुर क्षेत्र के बांसखेड़ा गांव में मंगलवार रात 40 वर्षीय किसान सलीम खान खेत में मोटर निकाल रहे थे। अचानक बिजली सप्लाई शुरू होने से ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 03:03:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 03:03:30 PM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- खेत में करंट लगने से किसान की मौत
- पानी की मोटर निकालते हुए हादसा
- दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन/सलामतपुर। बांसखेड़ा गांव में मंगलवार रात करंट लगने से 40 वर्षीय किसान सलीम खान की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रात में बिजली बंद थी, सलीम खेत में मोटर निकाल रहे थे।
इसी दौरान अचानक सप्लाई शुरू हो गई और वे करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तुरंत विदिशा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिवार में दो बेटियां
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। सलीम पांच भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार के मुख्य सहारा थे।
उनकी दो मासूम बेटियां हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। वृद्ध माता-पिता और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।