• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अशोकनगर

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक परमार पर FIR; अशोकनगर में DEO कार्यालय में हंगामा, सरकारी काम में बाधा का आरोप

डीपीसी राहुल शर्मा के आवेदन के अनुसार, अभिषेक परमार अपने साथियों के साथ कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। शिकायत में अभद्रता और सांसद ज्योतिरादित्य सिंध...और पढ़ें

By Sachin SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 08:09:12 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 08:09:12 AM (IST)
युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक परमार पर FIR; अशोकनगर में DEO कार्यालय में हंगामा, सरकारी काम में बाधा का आरोप
ज्ञापन देकर परमार की गिरफ्तारी की मांग करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता। नईदुनिया।

HighLights

  1. युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के खिलाफ एफआईआर
  2. डीईओ मधु शर्मा और डीपीसी राहुल शर्मा ने कोतवाली में दिया आवेदन
  3. डीईओ कार्यालय में हंगामा, अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 8 अक्टूबर को कथित तौर पर हंगामा करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिकायतकर्ता राहुल शर्मा, डीपीसी जिला परियोजना समन्वयक, ने आरोप लगाया कि अभिषेक परमार अपने कुछ साथियों के साथ कार्यालय पहुंचे और मेन गेट पर नारेबाजी करने लगे। इससे कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।


कार्यालय में किया हंगामा

आवेदन के अनुसार, समझाइश देने के बावजूद अभिषेक परमार कथित तौर पर तेज आवाज में चिल्लाने लगे और अभद्रता करते हुए सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। शिकायत में कहा गया है कि घटना के दौरान प्रदीप पाल और अभयप्रताप सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- एमपी के डिप्टी सीएम ने अपने OSD को हटाया, दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों के बदले ₹1 करोड़ लेने का आरोप

घटना का वीडियो वायरल

घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने तथा उसके वायरल होने से क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैलने का भी उल्लेख किया गया है।

शिकायतकर्ता ने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध होने पर स्थिति स्पष्ट होगी।