• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अशोकनगर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jyotiraditya Scindia: अशोकनगर में सिंधिया ने कहा- कांग्रेस ने रचा था बाबा साहब को हराने का षड्यंत्र

Ashoknagar News केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जब बाबा साहब आंबेडकर ने आजाद भारत के पहले चुनाव में लडऩे के लिए नामांकन पत्र दाखिल किय...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 08:04:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Mar 2024 08:04:17 PM (IST)
Jyotiraditya Scindia: अशोकनगर में सिंधिया ने कहा- कांग्रेस ने रचा था बाबा साहब को हराने का षड्यंत्र
कांग्रेस ने रचा था बाबा साहब को हराने का षड्यंत्र : सिंधिया

HighLights

  1. कांग्रेस ने रचा था बाबा साहब को हराने का षड्यंत्र : सिंधिया
  2. जाटव-अहिरवार समाज के सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री

अशोकनगर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को जाटव-अहिरवार समाज के सम्मेलन में कहा कि आज कांग्रेस बाबा साहब डा. आंबेडकर के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन जब आजाद भारत के पहले चुनाव में लडऩे के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया तो यही कांग्रेस ने उनके खिलाफ प्रत्याशी खड़ा कर उन्हें षड्यंत्रपूर्वक हराने का काम किया था। इतना ही नहीं, कांग्रेस पार्टी ने उस प्रत्याशी को पद्मश्री से सम्मानित किया था, जिसने बाबा साहब को हराया था। सिंधिया ने शुक्रवार को रघुवंशी धर्मशाला में जाटव-अहिरवार समाज के सम्मेलन में शामिल हुए।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी को एक भी दलित, पिछड़ों का वोट नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने नारा दिया था कि शिक्षित हों, संगठित हों और संघर्ष करो। संघर्ष का मतलब केवल धारण नहीं, आंदोलन नहीं, बल्कि उस पीढ़ी के सपने को पूरा करना है। आज भी हम पूरे विश्व को अपने इतिहास व संस्कृति से विश्व का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं और अब भारत का समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आ चुका है। इसलिए नारा दिया है अभी समय है, सही समय है।


बाबा साहब को आजादी के 50 वर्ष बाद अटल बिहारी वाजपेयी की मांग पर भारत रत्न दिलवाने का काम किया। देश पर सात दशक तक जिस कांग्रेस ने राज किया, उसने दलितों के संत रविदास का कभी कोई सम्मान नहीं किया, लेकिन एक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें सम्मान व पहचान दी और सागर जिले में संत रविदास जी का 100 करोड़ रुपये का मंदिर निर्माण किया जा रहा है।