यात्रीगण ध्यान दें! बीना से गुजरने वाली कई ट्रेनों के स्टेशन और रूट में बदलाव, 25 अक्टूबर तक 4 ट्रेनें कैंसिल
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। 25 अक्टूबर तक चार मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, पांच के रूट और 19 के स्टेश...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 01:48:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 01:48:49 PM (IST)
बीना से गुजरने वाली कई ट्रेनों के स्टेशन और रूट में बदलाव। (फाइल फोटो)HighLights
- बीना स्टेशन पर रीमॉडलिंग से ट्रेनों का संचालन बदला।
- 25 अक्टूबर तक चार मेमू ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।
- पांच एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्गों से चलाया जाएगा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर: बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के बाद लाइन और प्लेटफॉर्म की उपलब्धता तथा फिटनेस संबंधी स्थिति के चलते यात्री ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के अनुसार, चार मेमू ट्रेनें 25 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा पांच एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, जबकि 19 यात्री ट्रेनों के प्रारंभिक या गंतव्य स्टेशन में परिवर्तन किया गया है।
25 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी ये मेमू ट्रेनें
रेलवे के अनुसार, बीना–रूठियाई मेमू (61611), रूठियाई–बीना मेमू (61612), बीना–रूठियाई मेमू (61625) और रूठियाई-बीना मेमू (61626) 25 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें
बांद्रा टर्मिनस-मुजफ्फरपुर, अहमदाबाद-दरभंगा, दरभंगा-अहमदाबाद, अहमदाबाद-बनारस सिटी और बनारस सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर महादेवखेड़ी, मालखेड़ी और आगासोद के परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।
कई ट्रेनों के बदले स्टेशन, 139 पर लें जानकारी
- कई ट्रेनों के स्टेशन बदले। वहीं बीना-दमोह और बीना-ग्वालियर पैसेंजर सहित कई ट्रेनें बीना के बजाय मालखेड़ी से चलेंगी। नागदा-बीना और बीना-नागदा एक्सप्रेस का संचालन गुना तक सीमित रहेगा। ललितपुर-बीना मेमू आगासोद, कटनी-बीना मेमू खुरई और कोटा-बीना मेमू महादेवखेड़ी या मुंगावली तक संचालित होंगी।