• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बैगा बच्चों की मौत के मामलों की जांच करने बालाघाट 5 अक्‍टूबर को आएगी राज्य स्तरीय टीम

इस टीम में सात सदस्य हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग मेडिकल कालेज और एम्स में बतौर विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 09:52:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 09:52:05 PM (IST)
बैगा बच्चों की मौत के मामलों की जांच करने बालाघाट 5 अक्‍टूबर को आएगी राज्य स्तरीय टीम

HighLights

  1. तीन महीनों से जारी बच्चों की मौत का कारण जानेगी
  2. व्यस्तताओं के कारण टीम आ नहीं सकी थी अभी तक
  3. मौत का सरकारी आंकड़ा 32 है, कांग्रेस का 44 का दावा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। जिले के बैगा बहुल क्षेत्र में तीन महीनों से जारी बच्चों की मौत के असल कारण जानने के लिए सोमवार को राज्य स्तरीय टीम बालाघाट आएगी।

टीम पूर्व में ही गठित हो चुकी थी

जिला स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि ये टीम पूर्व में ही गठित हो चुकी थी, लेकिन व्यस्तताओं के कारण टीम आ नहीं सकी थी। इस टीम में सात सदस्य हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग मेडिकल कालेज और एम्स में बतौर विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं।

इन विशेषज्ञों के नाम नहीं बताए

विभाग ने इन विशेषज्ञों के नाम नहीं बताए हैं। सीएमएचओ डाॅ. शत्रुघ्न दाहिया ने बताया कि प्रशासनिक रिकाॅर्ड में दर्ज मौतों के अलावा अगर इस दौरान अन्य बच्चों की मौत हुई है, तो उनकी भी जांच की जा रही है।


आखिर कितने बच्चों की मौत हुई है

समीक्षा में ये बातें स्पष्ट होंगी कि आखिर इन बच्चों की मौत मलेरिया, खसरा, कुपोषण, निमोनिया के अलावा अन्य कारणों अथवा संयुक्त कारणों से हुई। आखिर कितने बच्चों की मौत हुई है।

32 मृत बच्चों के स्वजन को मुआवजा राशि दी

प्रशासन ने 32 मृत बच्चों के स्वजन को मुआवजा राशि दी है। इस लिहाज से मौत का सरकारी आंकड़ा 32 है, लेकिन कांग्रेस 44 मौतों का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर होकर चलने वाली वलसाड-दानापुर स्पेशल के आठ फेरे बढ़े, संशोधित समय-सारणी जान लें