
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पूजा और शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जबलपुर होकर चलने वाली वलसाड-दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन में विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 09025/09026 के आठ-आठ फेरे बढ़ाए गए हैं।
संशोधित समय-सारणी के साथ ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए चलथान और बारडोली में अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है।
गाड़ी संख्या 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल पांच अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार वलसाड से सुबह 8:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11:40 बजे जबलपुर पहुंचेगी और अगले दिन रात 1:05 बजे कटनी तथा 2:20 बजे सतना पहुंचेगी।
ट्रेन का दानापुर पहुंचने का समय दोपहर 12 बजे रहेगा। वापसी में गाड़ी संख्या 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार दानापुर से दोपहर 1:30 बजे चलेगी। अगले दिन सतना 1:30 बजे, कटनी 4:20 बजे और जबलपुर सुबह 6 बजे पहुंचेगी।
इटारसी पहुंचने का समय सुबह 10 बजे और वलसाड पहुंचने का समय रात 9:30 बजे रहेगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें कुल 20 कोच होंगे।