बालाघाट में पैंगोलिन की तस्करी के आरोप में कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तर सामान्य वन मंडल बालाघाट के वन परिक्षेत्र दक्षिण उकवा सामान्य के अमले ने तीन नवंबर को पैंगोलिन के अवैध व्यापार के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 07:21:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 07:21:43 PM (IST)
पैंगोलिन के अवैध कारोबार में तीन गिरफ्तार, नईदुनियाHighLights
- वन परिक्षेत्र दक्षिण उकवा अमले की कार्रवाई
- पैंगोलिन के अवैध कारोबार में तीन गिरफ्तार
- आरोपितों को बैहर न्यायालय में किया गया पेश
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट/उकवा। उत्तर सामान्य वन मंडल बालाघाट के वन परिक्षेत्र दक्षिण उकवा सामान्य के अमले ने तीन नवंबर को पैंगोलिन के अवैध व्यापार के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपितों में संपत पिता टेकसिंग धुर्वे (29) वार्ड नंबर 11 जामटोला कंदई बैहर, हंसू पिता सकरू धुर्वे (40) वार्ड नंबर 11 जामटोला कंदई बैहर और रामसिंग पिता देवान मरकाम (37) वार्ड नंबर नौ कासरटोला बैहर निवासी शामिल हैं।
कुछ आरोपी फरार
बुधवार को आरोपितों को बैहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वन अमले ने पैंगोलिन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की है। आरोपितों के कुछ साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
वन विभाग के अधिकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति पैंगोलिन को अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से शाम को सोनगुड्डा से बिठली मार्ग पर ले जाने वाले हैं। सूचना के बाद वन अमले ने मार्ग पर निगरानी और घेराबंदी की योजना बनाई।
टीम ने किस नदी के समीप कक्ष क्रमांक 1875 में मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर पैंगोलिन के साथ संदिग्धों को पकड़ा और तीन आरोपितों को अभिरक्षा में लिया। कार्रवाई सीसीएफ गौरव चौधरी, डीएफओ रेशम सिंह धुर्वे, एसडीओ उकवा और वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उकवा सामान्य के मार्गदर्शन में की गई।
आरोपितों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 2712/01 पंजीबद्ध किया गया है। फरार आरोपितों की तलाश जारी है।