• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

असम में शहीद हुए जवान विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर परसवाड़ा पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

असम में CRPF कैंप फायरिंग में शहीद हुए प्रधान आरक्षक विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम परसवाड़ा पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के...और पढ़ें

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 06:36:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 06:36:57 PM (IST)
असम में शहीद हुए जवान विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर परसवाड़ा पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
शहीद CRPF जवान विष्णु बघेल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। (फाइल फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, परसवाड़ा। असम के नागांव जिले के कटिमारी स्थित 34वीं बटालियन CRPF कैंप में मंगलवार को फायरिंग हुई। इस फायरिंग में जान गंवाने वाले जिले के वीर जवान, प्रधान आरक्षक विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके गृह ग्राम परसवाड़ा लाया गया।

जैसे ही CRPF के विशेष वाहन से तिरंगे में लिपटा उनका ताबूत गांव पहुंचा, माहौल बेहद गमगीन हो गया। अपने सपूत के अंतिम दर्शन के लिए परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। पूरा इलाका 'जब तक सूरज-चांद रहेगा, विष्णु तेरा नाम रहेगा' के नारों से गूंज उठा।


राजकीय सम्मान से दी गई अंतिम विदाई

शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक मधु भगत, SDM, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद परसवाड़ा स्थित शेरपार रोड शक्ति घाट पर CRPF के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

क्या था मामला?

दरअसल, असम के कटिमारी स्थित CRPF कैंप में पदस्थ ASI बल्लानी प्रेमाबरम ने अचानक गार्ड रूम से इंसास राइफल लेकर बैरक और क्वार्टर गार्ड की ओर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस दुखद घटना में SI रामनवाल सिंह यादव और हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल को गोली लगने से मौत हो गई। फायरिंग के बाद आरोपी ASI ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

यह भी पढ़ें- भोपाल से चल रहा था 'म्यूल अकाउंट' का बड़ा नेटवर्क: ग्रामीणों के बैंक खाते किराए पर लेकर साइबर ठगों को बेचता था गिरोह