• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Balaghat Road Accident: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 महिलाओं की मौत

घायलों की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन चुटिया बाई की रास्ते में मौत हो गई। तीन घायलों को सिविल अस्पताल बैहर से प्राथमिक उपचार क...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 06:50:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Jun 2024 06:50:40 PM (IST)
Balaghat Road Accident: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 महिलाओं की मौत
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल बैहर लेकर गए।

HighLights

  1. परसवाड़ा से बैहर मार्ग पर झारा गांव के समीप हुआ हादसा
  2. हादसे में दो महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
  3. सभी लोग बैहर की ओर जा रहे थे।

नईदुनिया न्यूज, बैहर, बालाघाट। परसवाड़ा से बैहर मार्ग पर बुधवार को दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच झारा गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शिक्षक ओम चंद्रे 55 वर्ष परसवाड़ा निवासी अपनी पत्नी निर्मला बाई 42 वर्ष, मां कमला बाई चंद्रे 85 वर्ष, सास चुटिया बाई 80 वर्ष और नाती के साथ कार में सवार होकर बैहर जा रहे थे।

अनियंत्रित हो गई कार

इसी दौरान वे परसवाड़ा से बैहर मार्ग पर झारा गांव पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार कमला बाई चंद्रे ने मौके पर दम तोड़ दिया और अन्य तीन लोग घायल हाे गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल बैहर लेकर गए। जहां से घायलों की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन चुटिया बाई की रास्ते में मौत हो गई।


शव का किया गया पोस्टमार्टम

बैहर थाना प्रभारी रामकुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि परसवाड़ा से बैहर मुख्य मार्ग पर झारा गांव के समीप एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने की वजह से कमला बाई चंद्रे की मौके पर मौत हो गई। तीन घायलों को सिविल अस्पताल बैहर से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में चुटिया बाई की मौत हो गई। यहां पर एक मृतका के शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर उनके स्वजनों को सौंप दिया गया।