• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में कपड़े सीने की सुई से टांके लगाए, अस्पताल कर्मी बोला- जिससे शिकायत करनी है कर दो; विधायक ने फटकारा

विधायक ने घायल से मुलाकात कर स्टोर कीपर को बुलाया। स्टोर कीपर ने बताया कि सर्जिकल नीडल और अन्य स्यूचर सामग्री के लिए एक महीने पहले जिला अस्पताल बालाघा...और पढ़ें

By Guneshwar SahareEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 10:49:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 10:49:57 PM (IST)
बालाघाट में कपड़े सीने की सुई से टांके लगाए, अस्पताल कर्मी बोला- जिससे शिकायत करनी है कर दो; विधायक ने फटकारा
अस्पताल में माैके पर मौजूदविधायक गौरव सिंह पारधी व पुरानी सुई, जिससे मरीज कोलगाए गए थे टांके। नईदुनिया

HighLights

  1. कटंगी में सर्जिकल स्यूचर नीडल का अभाव
  2. खून बह रहा था और टांके लगाना जरूरी था
  3. कमी की जानकारी बीएमओ को क्यों नहीं दी

नईदुनिया न्यूज, कटंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में सर्जिकल स्यूचर नीडल के अभाव में सड़क हादसे में घायल मरीज के घाव पर पुरानी सुई से टांके लगाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर अस्पताल कर्मियों ने स्वजनों से कहा कि जहां शिकायत करनी है, कर दें।

दोनों को शासकीय अस्पताल कटंगी लाया गया

सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी करीब साढ़े आठ बजे अस्पताल पहुंचे और स्टोर कीपर को फटकार लगाई।

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे

सिंगोड़ी के पास हुए सड़क हादसे में राजू खरे निवासी उमरी और गुरदयाल पटले निवासी बोपली गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को शासकीय अस्पताल कटंगी लाया गया।

गहरे घाव से लगातार खून बह रहा था

राजू खरे के गहरे घाव से लगातार खून बह रहा था और टांके लगाना जरूरी था, लेकिन ट्रे में स्टिचिंग नीडल नहीं थी। कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने या दूसरी व्यवस्था करने के बजाय मोटी, बिना कर्व वाली कपड़े सीने की सुई से टांके लगाने शुरू कर दिए। स्वजनों ने बताया कि पुरानी सुई होने से घाव में अटक रही थी और मरीज दर्द से तड़प रहा था।


कमी की जानकारी बीएमओ को क्यों नहीं दी गई

विधायक ने पूछा कि कमी की जानकारी बीएमओ को क्यों नहीं दी गई और लिखित सूचना क्यों नहीं भेजी गई। इस पर स्टोर कीपर जवाब नहीं दे सका।

तत्काल सर्जिकल स्टिचिंग नीडल की व्यवस्था करने को कहा

विधायक ने अपनी जेब से 500 रुपये देकर तत्काल सर्जिकल स्टिचिंग नीडल की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने बताया कि मामले में सीएमएचओ और बीएमओ से चर्चा कर स्टोर कीपर तथा ड्यूटी स्टाफ को नोटिस जारी करवाएंगे।

मैं उस समय उपलब्ध नहीं था। टांके लगाने की सुई है इसकी धार पुरानी है, इस कारण मरीजों के स्वजनों को लगा कि टांके लगाने की सुई नहीं है ये कपड़े वाली सुई है।

डाॅ. विनोद भलावी, बीएमओ, कटंगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में सौतेले पिता की प्रताड़ना से परेशान बालिका ने दी जान, गिरफ्तार आरोपी शराब पीकर करता था मारपीट