
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट: वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
शावक की मौत के बाद उसकी मां बाघिन लगातार दहाड़ मारती रही। बाघिन की दहाड़ इतनी तेज थी कि पौनिया गांव के ग्रामीण दहशत में आ गए। रविवार सुबह जब ग्रामीण दहाड़ की दिशा में रेलवे ट्रैक की ओर गए तो उन्होंने शावक का क्षत-विक्षत शव ट्रैक पर पड़ा देखा। बाघिन आसपास ही मौजूद होने के कारण कोई भी ग्रामीण शव के पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका और तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।
कटंगी से तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर ग्राम पौनिया में बाघ शावक की मौत हुई है। डाग स्क्वाड की मदद से सर्चिंग की जा रही हैं। मौके पर लगे ट्रैप कैमरे की मदद से बाघिन का मूवमेंट जानने का प्रयास किया जा रहा है।
सुंदर निवेदन एम, संभागीय प्रबंधक, वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट।
यह भी पढ़ें- भोपाल की UPSC टॉपर IAS जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, पति हैं सतना ASP