• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट चावल कांड के तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश, दो हजार पन्नों का चालान लगाएगी एसआईटी

एसआईटी ने बालाघाट व गोंदिया के 20 राइस मिलर, ट्रेडर, ट्रक चालक, ट्रांसपोर्टर सहित एथनाॅल प्लांट से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 06:59:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 06:59:26 PM (IST)
बालाघाट चावल कांड के तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश, दो हजार पन्नों का चालान लगाएगी एसआईटी

नईदुनिया प्रतिनिधि‍, बालाघाट। प्रदेश के बहुचर्चित चावल हेराफेरी कांड में शनिवार को एसआइटी ने वारासिवनी न्यायालय में तीन आरोपितों के खिलाफ लगभग दो हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की।

षडयंत्रपूर्वक सरकारी चावल की हेराफेरी की थी

एसआइटी ने आरोप लगाया है कि एवीजे एथनाल प्लांट के प्रतिनिधि राहुल प्रताप, सुपरवाइजर राकेश श्रीवास्तव और ट्रांसपोर्टर उबेद खान ने राइस मिलरों से साठगांठ कर षडयंत्रपूर्वक सरकारी चावल की हेराफेरी की थी।

फर्जी बिल के बदले अवैध राशि कमाने की नीयत

एवीजे के राहुल व राकेश कमीशन के लालच में और ट्रांसपोर्टर उबेद खान फर्जी बिल के बदले अवैध राशि कमाने की नीयत से इस हेराफेरी में शामिल थे।

वारासिवनी थाना प्रभारी अनूप उइके ने बताया कि अगले चरण में आरोपित राइस मिलरों के खिलाफ चालान पेश किया जाएगा।

संभवत: अगले 10 से 15 दिनों में ये प्रक्रिया की जाएगी। इनमें राइस मिलर विराज राइस मिल के संचालक गौरव माहेश्वरी, बिहारी राइस मिल के संचालक कुंजबिहारी पटले और शांति राइस मिल के संचालक सुरेंद्र राणा सहित अन्य राइस मिलरों के खिलाफ चालान पेश करने की तैयारी है।

पांच से छह हजार पन्नों से अधिक के होने की संभावना

यह चालान पांच से छह हजार पन्नों से अधिक के होने की संभावना है। गौरतलब है कि इस बहुचर्चित मामले में अब तक 19 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से आठ आरोपित को जमानत मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें- देशी शराब टेंडर विवाद में सात कारोबारियों की याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने सीसीआई जांच से रोक हटाई