
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। शुक्रवार को गांधी जयंती पर गोडसे के समर्थन में एक पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्माचार्य प्रमुख पदाधिकारी दुर्गेश शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर गोडसे को अमर, राष्ट्र भक्त बताया है।
सांशल मीडिया पर इस विवादित पोस्ट को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने कार्रवाई की मांग की है।
गांधी जयंती के दिन सामने आई इस पोस्ट को लेकर अब बालाघाट में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।
'पंडित श्री नाथूराम गोडसे जी के लिए बार-बार में नमन करता हूं और सभी भारतवासियों को नमन करना चाहिए। आज हम लोग आजाद हैं तो नाथूराम गोडसे की वजह से है। जिन ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। उनने सत्ता के लिए जान कुर्बान नहीं की है।'
यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे ने कोर्ट में मांगी माफी, गिरफ्तारी वारंट निरस्त; पूर्व आदेश के पालन के लिए 15 दिन की मोहलत