• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाधाट के मिराज सिनेमा के किचन में लगी आग, 'दृश्यम' शो के दौरान धुएं से भरा हॉल

आग से निकला घना धुआं पूरे सिनेमा हॉल में भर गया, जिससे फिल्म देख रहे दर्शकों में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि समय रहते स्टाफ ने दर्शकों को प...और पढ़ें

By Mahesh ChouhanEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 05:21:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 05:21:51 PM (IST)
बालाधाट के मिराज सिनेमा के किचन में लगी आग, 'दृश्यम' शो के दौरान धुएं से भरा हॉल
सिनेमा हाल से धुआं के बीच निकलते दर्शक। नईदुनिया

HighLights

  1. सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल, इंटरवल के बाद शो रद्द
  2. टेंपरेचर अचानक बढ़ने से तेल ने आग पकड़ ली
  3. लोग अपनी सीटों से उठकर बाहर की ओर भागने लगे

नईदुनिया प्रतिनिधि,बालाघाट। शहर के सबसे व्यस्त और आबादी वाले व्यापारिक क्षेत्र में स्थित कल्पतरु मॉल के मिराज सिनेमा में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ''दृश्यम'' फिल्म के शो के दौरान सिनेमा के किचन में अचानक आग भड़क गई।

इलेक्ट्रिक चूल्हे पर तेल गर्म करते समय भड़की

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर दृश्यम फिल्म का शो शुरू हुआ था। फिल्म इंटरवल पर पहुंची ही थी, तभी किचन में रखा इलेक्ट्रिक चूल्हा अधिक गर्म हो गया। स्टाफ किचन में तेल गर्म कर खाद्य सामग्री बना रहा था, तभी टेंपरेचर अचानक बढ़ने से तेल ने आग पकड़ ली।


हॉल में बैठे दर्शकों को घुटन और जलन महसूस होने लगी

आग इतनी तेजी से फैली कि किचन के ऊपर लगा एसी भी उसकी चपेट में आकर जल गया। कुछ ही मिनटों में काला धुआं किचन से निकलकर सिनेमा हॉल में भर गया।धुआं भरते ही हॉल में बैठे दर्शकों को घुटन और जलन महसूस होने लगी। लोग अपनी सीटों से उठकर बाहर की ओर भागने लगे।

दर्शकों को पीछे के आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकाला

इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मॉल में मौजूद स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दर्शकों को पीछे के आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकाला और अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। साथ ही नगर पालिका दमकल विभाग को सूचना दी गई।

स्टाफ ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया

सूचना मिलते ही नगर पालिका का दमकल वाहन सायरन बजाते हुए और अनाउंसमेंट करते हुए कल्पतरु मॉल पहुंचा, लेकिन तब तक स्टाफ ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। हालांकि, तब तक पूरे मॉल परिसर में धुआं फैल चुका था।

ऑटोमेटिक सिस्टम ने देर से किया काम

इस घटना ने मॉल की फायर सेफ्टी व्यवस्था की पोल खोल दी है। हादसे का शिकार हुए दर्शक महेंद्र भोंडेकर और लक्की पंवार ने बताया कि जब आग लगी तब फिल्म चल रही थी। अचानक धुआं भरने से लोग जान बचाने के लिए भागने लगे।

घटना के समय पाइपलाइन चालू नहीं हो पाई

आरोप लगाया कि मॉल में आग बुझाने के उपकरण और पाइपलाइन तो लगी है, लेकिन वह केवल दिखावे के लिए हैं। घटना के समय पाइपलाइन चालू नहीं हो पाई और ऑटोमेटिक फायर फाइटिंग सिस्टम भी काफी देर बाद सक्रिय हुआ।

आग पर काबू नहीं पाते तो बड़ी जनहानि हो सकती थी

अगर समय पर अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।नगरीय क्षेत्र के बीचों-बीच स्थित इस मॉल में रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

इंटरवल के बाद शो नहीं हुआ शुरू, दर्शकों ने मांगे पैसे वापस

आग बुझने के बाद भी हॉल में भरे धुएं को बाहर निकालने में काफी समय लगा। इसके लिए मॉल की विद्युत सप्लाई भी बंद करनी पड़ी। धुएं और अंधेरे के कारण इंटरवल के बाद फिल्म दोबारा शुरू नहीं हो पाई। इससे दर्शकों में नाराजगी देखी गई। शो में करीब 50 से अधिक दर्शक मौजूद थे, जिन्हें बिना फिल्म देखे ही वापस लौटना पड़ा।

ऑनलाइन टिकट का पैसा वापस करने का आश्वासन

दर्शकों ने टिकट के पैसे वापस करने की मांग की है। इस पर मिराज सिनेमा प्रबंधन ने ऑनलाइन टिकट का पैसा वापस करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल, घटना के बाद सिनेमा हॉल को एहतियातन बंद कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की बात कही जा रही है। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेकर मॉल की फायर ऑडिट कराना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के मेडिकल काॅलेज की फरार कैशियर पर तीन हजार का इनाम, चार आरोपी गिरफ्तार