• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

70 मीटर तक कार को घसीट ले गई तेज रफ्तार बोलेरो, बालाघाट में दर्दनाक हादसा, एक की मौत; 5 घायल

वारासिवनी से बालाघाट मार्ग पर रविवार सुबह लगभग सवा पांच बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। हादसा वारासिवनी के सांदीपनि वि...और पढ़ें

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 03:09:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 03:09:19 PM (IST)
70 मीटर तक कार को घसीट ले गई तेज रफ्तार बोलेरो, बालाघाट में दर्दनाक हादसा, एक की मौत; 5 घायल

HighLights

  1. हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर मौत
  2. सांदीपनि स्कूल के पास टकराए दो वाहन
  3. आबकारी विभाग में किराए पर थी गाड़ी

नईदुनिया न्यूज, वारासिवनी। वारासिवनी से बालाघाट मार्ग पर रविवार सुबह लगभग सवा पांच बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। हादसा वारासिवनी के सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) के पास हुआ। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। कार को टक्कर मारने वाला वाहन आबकारी विभाग का सरकारी वाहन (बोलेरो) है, जिसने आगे चल रही कार को लगभग 70 मीटर तक घसीटता हुआ आगे ले गया।

हादसे में सरकारी वाहन के चालक जितेंद्र बावने (24) निवासी ग्राम सिहोरा थाना हट्टा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक मासूम सहित परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो

जानकारी के अनुसार, मलाजखंड थाना क्षेत्र के ग्राम सायल निवासी धरमवीर गौतम पुणे की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वह अपनी पत्नी मेघा गौतम और तीन वर्षीय पुत्र रुद्रांश के साथ बालाघाट से कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यूएम 2452 से नागपुर (महाराष्ट्र) जा रहे थे। वारासिवनी सीएम राइज स्कूल के पास धरमवीर ने अपनी कार की गति स्पीड ब्रेकर के कारण धीमी की, तभी पीछे से आ रहे बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 50 जेडबी 3654 ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार पति-पत्नी को हल्की चोट आई है, जबकि रुद्रांश को कमर में चोट है।


naidunia_image

कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया चालक का शव

हादसे में बोलेरो चालक जितेंद्र बावने की स्टेयरिंग और सीट के बीच में फंसने से मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार ओम पटले और प्रफुल्ल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पर डायल 112 और वारासिवनी थाना प्रभारी पवन सिंह यादव मौके पर पहुंचे। मृतक को स्टेयरिंग से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें- बालाघाट में आदिवासियों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर आयकर विभाग की कार्रवाई, दो दिन से हो रही जांच

थाना बोलेरो के मालिक मयूर मसराम ने बताया कि उनका वाहन तीन-चार वर्ष से आबकारी विभाग में किराए पर लगा है। ये वाहन चालक के पास ही रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव जितेंद्र के स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।