• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में आदिवासियों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर आयकर विभाग की कार्रवाई, दो दिन से हो रही जांच

बालाघाट जिले में आदिवासियों की जमीन की खरीद-फरोख्त में बेनामी संपत्ति को लेकर आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 02:30:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 02:32:42 PM (IST)
बालाघाट में आदिवासियों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर आयकर विभाग की कार्रवाई, दो दिन से हो रही जांच
आयकर विभाग की टीम संदिग्ध सौदो की कर रही जांच। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. एक लाख से ऊपर स्टांप ड्यूटी में पैन जरूरी, रिटर्न न होने से करोड़ों की खरीद संदिग्ध
  2. आदिवासी को मोहरा बनाकर ब्रोकरों ने खरीदी जमीन, गणेश के पास मिली ज्यादा संपत्ति
  3. आयकर विभाग ने जांच मीडिया से दूर रखी, शनिवार शाम तक अधिकारियों ने नहीं दी प्रतिक्रिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। बालाघाट जिले में जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े बेनामी संपत्ति मामले में भोपाल और जबलपुर के आयकर विभाग की संयुक्त टीम दो दिनों से जांच-पड़ताल कर रही है। इस पूरी जांच को विभाग ने मीडिया से दूर रखा है। शनिवार शाम तक जिला आयकर कार्यालय में जांच संबंधी जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

सूत्रों के अनुसार, वारासिवनी क्षेत्र के आदिवासी समाज से आने गणेश नाम व्यक्ति के नाम पर करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी गई है, जिसमें जिले के प्रापर्टी ब्रोकरों ने मोटी रकम लगाई है। एक लाख के ऊपर लगने वाली स्टांप ड्यूटी में सारा विवरण देना होता है, जिसमें पेन के आधार पर आयकर रिटर्न दाखिल नहीं होने से करोड़ों की संपत्ति के लेनदेन को संदिग्ध मानते हुए जांच टीम वारासिवनी पहुंची है।


आदिवासी को मोहरा बनाकर प्रापर्टी खरीदी

टीम ने शनिवार को बंद कमरे में गणेश और उससे जुड़े प्रापर्टी ब्रोकरों से पूछताछ की है। पूरा मामला बेनामी संपत्ति का है, जिसमें आयकर विभाग को गणेश के पास से बहुत ज्यादा संपत्ति होने की जानकारी मिली है। संदिग्ध सौदों से लग रहा है कि आदिवासी को मोहरा बनाकर प्रापर्टी ब्रोकरों ने जमीनें खरीदी हैं।

यह भी पढ़ें : आयकर विभाग ने इंदौर में करीब 900 लोगों को आय छुपाने के नोटिस जारी किए, वसूली जाएगी ब्याज और पेनल्टी