• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में नशे में मिले हाॅस्टल वॉर्डन, किचन में जाले; खराब आरओ देख भड़के एसडीएम

निरीक्षण के दौरान वाॅर्डन वीरेंद्र कुमार दरबड़े नशे की हालत में पाए गए। एसडीम ने मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी भेजा, जहां अल्...और पढ़ें

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 03:43:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 03:43:11 PM (IST)
बालाघाट में नशे में मिले हाॅस्टल वॉर्डन, किचन में जाले; खराब आरओ देख भड़के एसडीएम
शौचालय में फ्लश खराब मिलने पर कड़ी नाराजगी जताते एसडीएम। नईदुनिया

HighLights

  1. अनियमितताओं के बारे में पूछा, तो संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए
  2. अनुसूचित जनजाति विभाग के मंडल संयोजक ने भी की लीपापोती
  3. हाॅस्टल में कुत्ता भी बांधा गया है, जिससे छात्रों को परेशानी होती है

नईदुनिया न्यूज, बालाघाट। हाॅस्टल की व्यवस्थाएं अत्यंत खराब हैं। वाॅर्डन का व्यवहार अभद्र है और वह नियमित रूप से शराब का सेवन करता है। हाॅस्टल में एक कुत्ता भी बांधा गया है, जिससे छात्रों को परेशानी होती है। यह बातें सीनियर बालक छात्रवास में रह रहे विद्यार्थियों ने कहीं हैं।

शिकायत मिलने के बाद कटंगी एसडीएम ने किया निरीक्षण

छात्रों की शिकायत मिलने के बाद कटंगी एसडीएम विजय सिंह यादव ने मुंडीबाड़ा स्थित सीनियर बालक छात्रवास का औचक निरीक्षण किया।

आकस्मिक चिकित्सा के लिए फर्स्ट एड बाॅक्स भी नहीं मिला

एसडीम ने रसोई में मकड़ियों के जाले, शौचालयों के फ्लश खराब होने और जलापूर्ति के लिए लगे आरओ के खराब होने की स्थिति का सामना किया। आकस्मिक चिकित्सा के लिए फर्स्ट एड बाॅक्स भी नहीं मिला। जब एसडीम ने वार्डन से इन अनियमितताओं के बारे में पूछा, तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।


एसडीम ने अव्यवस्थाओं के बारे में पूछा, तो वे बगलें झांकने लगे

अनुसूचित जनजाति विभाग के मंडल संयोजक भी मौके पर उपस्थित थे, लेकिन निरीक्षण के दौरान उनकी लीपापोती सामने आई। जब एसडीम ने उनसे अव्यवस्थाओं के बारे में पूछा, तो वे बगलें झांकने लगे। इस पर एसडीम ने हाॅस्टल वाॅर्डन और मंडल संयोजक को कड़ी फटकार लगाई।

अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र लिखेंगे

निरीक्षण के दौरान वाॅर्डन वीरेंद्र कुमार दरबड़े नशे की हालत में पाए गए। एसडीम ने उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी भेजा, जहां अल्कोहल के सेवन की पुष्टि हुई। एसडीम ने संबंधित अधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र लिखने की बात कही। छात्रों ने भी अपने विरोध को दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में रादुवि के चुनाव में देरी पर छात्रों का हंगामा, ज्ञापन फाड़कर कुलसचिव के सामने उड़ाया