• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट के कटंगी में गृहस्थी जली, किसी तरह सदस्यों को बाहर निकाला; दो बच्चों समेत चार झुलसे

आग की लपटें और धुंआ इतना ज्यादा था कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि पठार क्षेत्र में काफी दिनों से अग्निशमन गाड़ी की मांग की जा रही ...और पढ़ें

By Yogesh GoswamiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 08:44:46 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 08:44:46 PM (IST)
बालाघाट के कटंगी में गृहस्थी जली, किसी तरह सदस्यों को बाहर निकाला; दो बच्चों समेत चार झुलसे
घर में आग लगने के बाद इस तरह अंदर आग की लपटें और धुंआ रहा।नईदुनिया

HighLights

  1. घर में ही प्लास्टिक और बर्तनों की दुकान संचालित करते हैं
  2. महाराष्ट्र के तुमसर और भंडारा में भर्ती कराया
  3. आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जल गया

नईदुनिया न्यूज, कटंगी बालाघाट। तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम महकेपार में मंगलवार को नारायण कोटेकार के घर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण अज्ञात है।आगजनी में दो बच्चों समेत चार लोग झुलस गए। सभी को महाराष्ट्र के तुमसर और भंडारा में भर्ती कराया गया। आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी में लगभग 20 लाख की संभावना जताई जा रही है।

आग कुछ ही मिनटों में धधक गई

जानकारी के अनुसार, नारायण कोटेकार अपने घर में ही प्लास्टिक और बर्तनों की दुकान संचालित करते हैं। प्लास्टिक का सामान अधिक होने से आग कुछ ही मिनटों में धधक गई। परिवारजन कुछ समझ पाते, पूरा परिवार मकान के अंदर फंस गया था।


ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला

ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद मकान में फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। मकान में रखा अनाज, राशन सामग्री, कपड़े, बिस्तर, सोफा, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक सामान और दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।घायलों को निजी वाहनों से तुमसर भेजा गया। दो घायलों का तुमसर के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सांस लेने में तकलीफ होने पर बच्चियां भंडारा अस्पताल रेफर

वहीं, दो बच्चियों को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें भंडारा अस्पताल रेफर किया गया है। तिरोड़ी पुलिस ने आगजनी का मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के बाद कटंगी अग्निशमन दल को फोन किया गया, लेकिन जब तक गाड़ी पहुंचती, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के वास्तुशास्त्री की कार में लगाई आग, पड़ोसियों ने फोन करके दी सूचना