• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी होने से नाराज पति बना हैवान, पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला...महिला की हालत नाजुक

पहले से ही बेटियां होने से नाराज चल रहे पति रमेश ने आवेश में आकर कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। हमले में ललकिन बाई बेहोश हो गई, जिसे स्वजन...और पढ़ें

By Guneshwar SahareEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 15 Jun 2025 06:45:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Jun 2025 06:45:40 PM (IST)
बेटी होने से नाराज पति बना हैवान, पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला...महिला की हालत नाजुक
पति ने हैवानियत की सारी हदें पार।

HighLights

  1. पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से वार
  2. बेटी होने से नाराज था महिला का पति
  3. पत्नी हालत नाजुक, चल रहा है इलाज

नईदुनिया न्यूज, मलाजखंड। मलाजखंड थाना के ग्राम पंडरापानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को बेटियां होने से नाराज होकर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर लहुलूहान कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसा में भर्ती कराया गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बेटी होने से नाराज था पति

जानकारी के अनुसार रमेश धुर्वे 40 वर्ष की पत्नी ललकिन बाई धुर्वे 35 वर्ष ने शादी के बाद से आठ बेटियों को जन्म दिया है। इनमें से उसकी छह बेटियां जीवित है और दो बेटियां मृत हो गई है। शनिवार की रात्रि रमेश अपने घर का मुर्गा सब्जी बनाने काट रहा था। इस बीच उसकी पत्नी ललकिन बाई ने कहा कि मुर्गा मत बनाओ, इसका पैसा बनेगा तो घर में अन्य काम आएगा। पहले से ही बेटियां होने से नाराज चल रहे रमेश ने आवेश में आकर कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। हमले में ललकिन बाई बेहोश हो गई। जिसे स्वजनों ने जैसे तैसे बिरसा अस्पताल लेकर गए।


ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: प्लेन क्रैश का पहला वीडियो बनाने वाले को पुलिस ने उठाया, जानिए कौन है वो...और क्या दी जानकारी

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

रविवार को तहसीलदार ने बयान दर्ज कर पुलिस को अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए है। सब इंस्पेक्टर घुडन अहिरवार ने बताया कि घायल ललकिन बाई को इलाज के लिए बिरसा अस्पताल लेकर स्वजन गए थे। हालत नाजुक होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपित रमेश धुर्वे पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई हैं।