• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में पत्नी की हत्या कर पति फरार, जंगल से गिरफ्तार हत्‍यारा बोला- मुझे वाइफ पर विश्‍वास नहीं था

शांति बाई के सिर पर डंडे से वार किया गया था। इसके अलावा, बाल पकड़कर सिर को खाट के धुरे पर बार-बार पटकने और गला मरोड़ने के भी संकेत मिले थे। पड़ोसियों ...और पढ़ें

By Mahesh ChouhanEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 06:36:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 06:40:38 PM (IST)
बालाघाट में पत्नी की हत्या कर पति फरार, जंगल से गिरफ्तार हत्‍यारा बोला- मुझे वाइफ पर विश्‍वास नहीं था
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी। नईदुनिया

HighLights

  1. बोड़की-आमानाला के जंगल से गिरफ्तार
  2. चरित्र पर शक में दिया वारदात को अंजाम
  3. पूछताछ में आरोपी ने अपराध किया स्वीकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। जिले के रूपझर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिठली पुलिस चौकी के ग्राम बोड़की में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि मुझे अपनी पत्‍नी पर विश्‍वास नहीं था।

चरित्र पर संदेह पर हत्या करना स्वीकारा

पुलिस के अनुसार आरोपी सोनसिंह भलावी ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी शांति बाई के चरित्र पर संदेह के चलते उसकी हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी को बैहर न्यायालय में पेश किया गया।

खाट पर मिला महिला का रक्तरंजित शव

जानकारी के अनुसार शांति बाई अपने पति सोनसिंह के साथ गांव में रहकर खेती-किसानी करती थी।पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था।

पड़ोसियों ने घर की छपरी में खाट के नीचे खून देखा

बताया जाता है कि सोनसिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बीच 12 अक्टूबर की रात वह शराब के नशे में था। 13 अक्टूबर की सुबह पड़ोसियों ने घर की छपरी में खाट के नीचे खून देखा। संदेह होने पर जब उन्होंने पास जाकर देखा तो शांति बाई का शव खाट पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई।


मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू

सूचना मिलते ही रूपझर थाना प्रभारी कामेश धुमकेती और बिठली चौकी प्रभारी भगतसिंह कुंजाम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम भी ग्राम बोड़की पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।

सिर पर डंडे से वार कर की थी हत्या

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शांति बाई के सिर पर डंडे से वार किया गया था। इसके अलावा, बाल पकड़कर सिर को खाट के धुरे पर बार-बार पटकने और गला मरोड़ने के भी संकेत मिले थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

पुलिस हत्‍यारे की तलाश कर रही थी

पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद से मृतका का पति फरार था। पुलिस को घरेलू विवाद के चलते हत्या में उसके शामिल होने का संदेह था और उसकी तलाश की जा रही थी।

घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली कि सोनसिंह ग्राम बोड़की और आमानाला के बीच जंगल में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने जंगल में तलाश शुरू की। इस दौरान घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में सतपुला पुल के पास सिंगरौली इंटरसिटी पर पत्थराव, आधे घंटे में दबोचा; आरोपी बोला-निशाना लगाना सिखा रहे थे